फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Excise Act, protest in chandigarh, jewellers in chandigarh, jewellers strike, chandigarh

तेज हुए एक्साइज टैक्स का विरोध, ज्वैलर्स ने वित्तमंत्री का पुतला फूंका

Sat, 12 Mar 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Mar 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
Excise Act, protest in chandigarh, jewellers in chandigarh, jewellers strike, chandigarh
ज्वैलर हड़ताल
एक्साइज एक्ट के विरोध में चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला की सभी ज्वेलर्स एसोसिएशन ने मनीमाजरा की एसोसिएशन के साथ मिलकर शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर वित्त मंत्री का पुतला जलाया। इससे पहले सभी ज्वेलर्स ने मनीमाजरा के बाजरों में वित्त मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली।
विज्ञापन


ज्वेलर्स का कहना है कि सरकार ने एक्साइज एक्ट लागू करके सीधे तौर पर इंस्पेक्टर राज को बढ़वा दिया है। चेयरमैन इंद्रजीत बब्बर ने बताया कि इस एक्ट के साथ लागू की गई शर्तों के तहत कोई भी ज्वेलर्स काम नहीं कर सकता है। ज्वेलर्स को धंधा चौपट हो जाएगा। इसके बाद रोजाना सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स के अन्य विभागों के इंस्पेक्टर आकर उन्हें तंग करना शुरू कर देंगे। हर छोटा-बड़ा ज्वेलर इस एक्ट के विरोध में है।
विज्ञापन


सरकार को यह जनविरोधी फैसला वापस लेना होगा। मनीमाजरा ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन इंद्रजीत बब्बर, प्रधान राकेश लूथरा, उपप्रधान हरीश सहदेव, सेक्रेटरी सोमनाथ वर्मा, कैशियर सुरेश बब्बर और ज्वाइंट सेक्रेटरी मनुज भरद्वाज के साथ मनीमाजरा के पार्षद गुरचरण दास काला की अगुवाई में निकाली गई शव यात्रा में चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान राजीव सहदेव, विनोद तलवार, पंचकूला ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान दीप कृष्ण चौहान, महासचिव हरीश भोला, मोहाली एसोसिएशन के प्रधान सर्वजीत सिंह, एनएसी एसोसिएशन के प्रधान एसके जैन, महासचिव आशीष दुग्गल, केआर महाजन अपनी एसोसिएशंस के सदस्यों और ज्वेलर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed