{"_id":"6397965de82d2e4f370f7902","slug":"excellent-performance-by-gulnaz-chandigarh-beat-sikkim-by-80-runs-chandigarh-news-pkl4711302131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गुलनाज का बेहतरीन प्रदर्शन, चंडीगढ़ ने सिक्किम को 80 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गुलनाज का बेहतरीन प्रदर्शन, चंडीगढ़ ने सिक्किम को 80 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। इंदौर में खेली जा रही अंडर-19 महिला वनडे टूर्नामेंट में चंडीगढ़ ने सिक्किम को 80 रन से हराकर दूसरी जीत दर्ज की है। सोमवार को चंडीगढ़ के दिए गए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिक्किम 115 रन ही जुटा पाई।
चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
कप्तान पारुषि प्रभाकर 13 रन, टिवंकल पाठक 10, सराह 5 और दीप्ति वालिया एक रन पर जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद गुलनाज और नवनूर के बीच हुई 63 रनों की साझेदारी ने चंडीगढ़ को संकट से उबारा। इसके बाद नवनूर ने 25 और तैयशा 5 रन बनाते हुए स्कोर को छह विकेट के नुकसान पर 126 रन पहुंचाया।
दूसरे छोर पर टिकी गुलनाज ने एक बार फिर ईशाना चड्डा के साथ 46 रन की साझेदारी कर मैच में वापसी की। 172 रन के स्कोर पर गुलनाज 55 रन बनाकर रन आउट हुईं। गुुलनाज के बाद पुछल्ले बल्लेबाज ज्यादा देर पिच पर नहीं टिक सके और 48.4 ओवर में चंडीगढ़ 195 रनों पर ऑल आउट हो गया। जवाब में सिक्कम की पूरी टीम 115 रन ही बना पाई। गेंदबाजी में तैयशा मनचंदा ने 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए। चंडीगढ़ अपना अगला मैच 14 दिसंबर को ओडिशा के खिलाफ खेलेगी।