{"_id":"673fb1e841df9d02830b6b84","slug":"excavation-work-of-basement-did-not-stop-neighboring-family-stayed-in-hotel-chandigarh-news-c-16-pkl1049-568288-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नहीं रुका बेसमेंट की खोदाई का काम, पड़ोसी परिवार होटल में ठहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नहीं रुका बेसमेंट की खोदाई का काम, पड़ोसी परिवार होटल में ठहरा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-33ए में बिना परमिशन बेसमेंट की खोदाई कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज होने के बावजूद वीरवार को काम जारी रहा। वहीं, बेसमेंट की खोदाई से पड़ोसियों की कोठी में आई दरार के चलते पूरा परिवार होटल में ही ठहरा है।
दरअसल सेक्टर-33ए में मकान नंबर-333 के निर्माण का कार्य चल रहा है। मकान मालिक ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दे रखा है। ठेकेदार ने कोठी नंबर-332 की तरफ अवैध रूप से करीब 20 फीट खोदाई कर रखी है। इसके लिए कोई पाइलिंग तक नहीं की गई। इससे बीते मंगलवार की देर कोठी में दरारें आ गईं। इसके बाद कोठी मालिक करणजीत सिंह ने इस बारे में नगर निगम अधिकारियों सहित पुलिस को लिखित शिकायत दी। यह मामला संज्ञान में आने के बाद मेयर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर-34 थाने में कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार व निर्माणाधीन मकान मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
शिकायतकर्ता करणजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले भी आपत्ति जताई थी लेकिन मकान मालिक और ठेकेदार ने गौर नहीं किया। इसके बाद मंगलवार की देर शाम उनकी कोठी की सारी नींव खुल गई, जो कभी भी बैठ सकती है। कोठी में रहना सुरक्षित नहीं रहा। बुधवार से उनका पूरा परिवार होटल में ठहरा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वीरवार को धड़ल्ले से काम चलता रहा। पुलिस या फिर नगर निगम के अधिकारियों ने दस्तावेज जांचना या पूछताछ करना तक उचित नहीं समझा।