फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Exams near, students are not getting seating, demonstration in PU library

परीक्षाएं नजदीक, पीयू लाइब्रेरी में छात्रों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, प्रदर्शन

Wed, 13 Apr 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Exams near, students are not getting seating, demonstration in PU library
प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सभी विभागों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में छात्रों की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। इस कारण एसी जोशी लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ गई है। रात के समय छात्र कुर्सियां नहीं मिलने के कारण पूरे हॉल में नीचे बैठे रहते हैं। पिछले हफ्ते से नीचे बैठने के लिए भी छात्रों को जगह नहीं मिल रही है। बहुत से छात्रों, डे स्कॉलर्स को लाइब्रेरी से बिना पढ़े ही लौटना पड़ता है। इसको लेकर मंगलवार रात को एबीवीपी, एनएसयूआई, पुसु व यूनिवर्सिटी के छात्र धरने पर बैठे और अधिकारियों की अनुमति के बिना ही पहला तल खोलकर पढ़ने लगे।
विज्ञापन

इवनिंग स्टडीज के एमए के छात्र जसविंदर ने बताया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी कक्षाएं शाम के समय होती हैं, अगर वे कक्षा लगाने चले जाएं तो इसके बाद रात को 11 बजे से पहले लाइब्रेरी में बैठने की जगह नहीं मिलती है। रात को लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र शाम को 6 बजे से लेकर रात को 11-12 बजे तक लगातार बैठते हैं, उनकी सीट पर कोई और नहीं बैठ जाए इस डर से छात्र कोई ब्रेक नहीं लेते हैं।
विज्ञापन

भौतिकी विज्ञान में शोधार्थी और एबीवीपी कार्यकर्ता अमित ने बताया कि सामान्य दिनों में लाइब्रेरी के तीनों तल 24 घंटे खुले होते थे। अभी रि-ओपन के बाद से सिर्फ ग्राउंड फ्लोर का रीडिंग हॉल ही खोला जा रहा है। इस कारण छात्रों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही है। परीक्षाएं नजदीक हैं, पीयू प्रशासन को छात्रों के लिए पूरी लाइब्रेरी 24 घंटे खोलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसो ने पूरी लाइब्रेरी 24 घंटे खोलने के लिए सौंपा ज्ञापन
पीयू छात्र संगठन इनसो की ओर से पीयू कुलपति को एसी जोशी लाइब्रेरी के सभी तल खोलने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्ष पुनीत सिंह मसीतां ने बताया कि अभी लाइब्रेरी में रात के समय सिर्फ ग्राउंड फ्लोर खुला होता है। इस कारण छात्रों को कुर्सियां तो दूर नीचे बैठने की भी जगह नहीं मिलती है। परीक्षाओं का समय है, अभी पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ेगी इसलिए लाइब्रेरी के तीनों तलों को 24 घंटे के लिए खोला जाना चाहिए। पहले भी सामान्य दिनों में पूरी लाइब्रेरी खुली होती थी। इस दौरान परवेश बिश्नोई, जतिन, हर्षित यादव, अंकित भी मौजूद रहे।

पीयू अधिकारी बोले- बैठक कर खोलेंगे लाइब्रेरी
प्रदर्शनकारी छात्रों को एसी जोशी लाइब्रेरी अधिकारी व सिक्योरिटी चीफ विक्रम सिंह ने आश्वासन दिया कि हमें एक दिन का समय दें, बुधवार सुबह बैठक कर लाइब्रेरी के तीनों तल को 24 घंटे के लिए खुलवा दिया जाएगा। इस पर छात्रों ने कहा कि आप कल बैठक करिये लेकिन हम आज से ही लाइब्रेरी के पहले तल पर बैठना शुरू कर रहे हैं। घोषणा के बाद छात्र पहले तल पर अधिकारियों की अनुमति के बिना ही पढ़ने बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed