फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Example: Received 15 lakhs in Shagun, the groom returned keeping one rupee.

मिसाल : शगुन में मिले 15 लाख, दूल्हे ने एक रुपया रख लौटाए

Mon, 12 Jun 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Example: Received 15 lakhs in Shagun, the groom returned keeping one rupee.
लालड़ू। शादी का दिन जिंदगी में बहुत मायने रखता है, हर कोई इसे यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ अलग कर रहा है। कैथल (हरियाणा) जिले से बारात लेकर आए दूल्हे ने सादे तरीके से शादी कर मिसाल पेश की है। वधू पक्ष द्वारा शगुन के तौर पर दिए गए 15 लाख रुपये में से एक रुपये रख बाकी पैसे वापस कर दिए गए। इलाके में बिना दहेज की शादी चर्चा बनी हुई है। नगर परिषद लालड़ू प्रधान सतीश राणा ने बताया कि मनप्रीत सिंह राणा पुत्र रमेश कुमार राणा निवासी राजौद, जिला कैथल (हरियाणा) का लालडू निवासी तरसेम राणा फौजी की पुत्री नेहा रानी के साथ विवाह तय हुआ था। वह बारात लेकर पहुंचे तो लड़की के परिवार वालों ने अपनी खुशी से शगुन के तौर पर 15 लाख रुपये देने चाहे तो लड़के परिवार वालों ने मान-सम्मान रखते हुए उक्त राशि में से एक रुपये रख बाकी राशि लौटा दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह दहेज लेने के खिलाफ हैं। वे समाज और युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस मौके पर प्रेम सिंह राणा, सुभाष राणा, पार्षद सुशील मगरा, उत्तम सिंह राणा, उदय राणा, जीवन राणा, राजेश कुमार, अशोक राणा, कुलदीप राणा सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed