फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Examination of a center in Haryana canceled

हरियाणा: गृह विज्ञान की परीक्षा में खूब चली नकल, एक केंद्र की परीक्षा रद्द, प्रदेशभर में 70 नकलची पकड़े

Fri, 08 Apr 2022 07:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Apr 2022 07:45 PM IST
सार

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने भिवानी में तीन नकलची पकड़े। एसटीएफ-03 ने रावमावि, चांदवास के पर्यवेक्षक जयवीर को ड्यूटी से हटाया। उनके कमरे में तीन नकलची पकड़े गए।

विज्ञापन
Examination of a center in Haryana canceled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को 12वीं की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में भी खूब नकल चली। नारनौल के एक परीक्षा केंद्र पर तो डी-कोड की उत्तर कुंजी तक मिली। इसके बाद उक्त केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई और पर्यवेक्षक को भी ड्यूटी से हटाया गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को 738 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान की परीक्षा हुई, जिसमें 40586 परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा में 70 नकलची पकड़े गए और लापरवाही पर तीन पर्यवेक्षकों को ड्यूटी से हटाया गया। 10 ऐसे भी मामले सामने आए, जिनमें असल परीक्षार्थी की जगह अन्य को परीक्षा देते पकड़ा गया।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल में परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो आदर्श बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल-29 पर नजारा ही अलग था। यहां डी-कोड की उत्तर कुंजी परीक्षार्थियों के पास मिली। इसके बाद उक्त केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई और पर्यवेक्षक धर्मेश को ड्यूटी से हटा दिया गया। यहां नकल के चार केस भी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने भिवानी में तीन नकलची पकड़े। एसटीएफ-03 ने रावमावि, चांदवास के पर्यवेक्षक जयवीर को ड्यूटी से हटाया। उनके कमरे में तीन नकलची पकड़े गए। राकवमावि सफीदों-1 के पर्यवेक्षक सुमेर सिंह को ड्यूटी से हटाया गया। उन्होंने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स उड़नदस्तों ने आठ नकलची पकड़े। अन्य उड़नदस्तों ने 38 नकलची पकड़े। अध्यक्ष विशेष उड़नदस्तों ने 18 नकलची पकड़े।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed