फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ex-serviceman and his brother-in-law duped of 11.50 lakh on the pretext of sending them to Albania

Chandigarh News: अल्बानिया भेजने के नाम पर पूर्व सैनिक और उनके जीजा से 11.50 लाख रुपये ठगे

Tue, 06 Oct 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ex-serviceman and his brother-in-law duped of 11.50 lakh on the pretext of sending them to Albania
मोहाली के वीजा पैलेस इमीग्रेशन के मालिक पर मामला दर्ज, विदेश भेजने या रकम लौटाने का दिया था आश्वासन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। अल्बानिया भेजने के नाम पर पूर्व सैनिक और उनके जीजा से करीब 11.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मोहाली पुलिस ने वीजा पैलेस इमीग्रेशन के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। थाना एनआरआई, एसएएस नगर पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) और इमीग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कपूरथला जिले के भुलत्थ निवासी पूर्व सैनिक हवलदार अमनदीप सिंह ने बताया कि वह 20 जुलाई 2025 को अल्बानिया जाने के लिए सेक्टर-53, फेज-3ए स्थित वीजा पैलेस इमीग्रेशन के संपर्क में आया था। शिकायत के अनुसार एजेंसी की ओर से उससे 11,800 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस मांगी गई। इसके बाद उसने अलग-अलग माध्यमों से करीब 5.55 लाख रुपये एजेंसी को दिए।
विज्ञापन

नकद, बैंक खाते और गूगल-पे से किए भुगतान
शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने 31 हजार रुपये नकद दिए। इसके अलावा 1,84,211 रुपये इंडसइंड बैंक के खाते में जमा करवाए, जबकि 3,39,789 रुपये गूगल-पे के जरिए एजेंसी की ओर से दिए गए स्कैनर पर ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद उसे अल्बानिया नहीं भेजा गया। अमनदीप ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा सतनाम सिंह ने भी इसी एजेंसी की ओर से बताए गए खाते में करीब 5.95 लाख रुपये जमा करवाए थे। दोनों ने विदेश भेजने या रकम वापस करने के लिए कहा, लेकिन शिकायत के अनुसार उन्हें लगातार आश्वासन देकर टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.56 लाख रुपये लौटाने की बात कही

शिकायतकर्ता के अनुसार वह और उसका जीजा रकम वापस मांगने के लिए इमीग्रेशन कार्यालय जाते थे। वहां वाणी, गुरकीरत, नवजोत और राणा मानवीर नाम के लोग मिलते थे। आरोप है कि रकम वापस करने के बजाय उन्हें लगातार आश्वासन दिए जाते रहे। शिकायत के मुताबिक एजेंसी की ओर से केवल 2,56,075 रुपये वापस करने की बात कही गई। शिकायत एनआरआई विंग के पास पहुंचने के बाद थाना एनआरआई, एसएएस नगर के मुख्य अधिकारी ने मामले की प्रारंभिक जांच की। जांच रिपोर्ट एनआरआई विंग के विशेष पुलिस महानिदेशक कार्यालय भेजी गई। रिपोर्ट और दस्तावेजों की जांच के बाद मामला दर्ज करने की मंजूरी दी गई।
इसके बाद वीजा पैलेस इमीग्रेशन, एससीओ-20, सेक्टर-53, फेज-3ए, मोहाली के मालिक अमरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों के साथ बैंक लेनदेन और ऑनलाइन भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।


ठगी के मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - हिम्मत सिंह, इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी, एनआरआई थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed