फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ex minister arrest, turben fell down

पूर्व मंत्री गिरफ्तार, पुलिस खींचतान में गिरी पगड़ी

Tue, 04 Nov 2014 07:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 04 Nov 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
ex minister arrest, turben fell down

पुलिस ने थाना मक्खू के अंतर्गत हरिके पत्तन पुल पर किसानों की ओर से दिए जा रहे धरने को असफल करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा समेत कई किसानों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की खींचतान में इंद्रजीत सिंह की पगड़ी भी गिर गई।

विज्ञापन


किसानों की ओर से मंगलवार को इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में धरना दिया जाना था। अनाज मंडियों में धान की खरीद में किसानों के साथ हो रही लूटखसोट को लेकर कुछ दिन पहले हरिके पत्तन पुल पर इंद्रजीत सिंह जीरा की अगुवाई में किसानों ने धरना दिया था। उस समय पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पुल पर धरना देकर यातायात ठप करने के आरोप में इंद्रजीत सिंह समेत दो दर्जन किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। किसानों पर दर्ज हुए मामले रद्द करवाने के लिए मंगलवार को इंद्रजीत सिंह जीरा की अगुवाई में किसान हरिके पत्तन पुल पर धरना देने पहुंचे थे। तब इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। यही नहीं इंद्रजीत सिंह को पुलिस पहले मक्खू थाना, उसके बाद जीरा थाना फिर तलवंडी भाई आखिर में ममदोट थाना ले गई ताकि किसानों को इंद्रजीत सिंह के  बारे कुछ पता न चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से प्रदर्शन

ex minister arrest, turben fell down

थाना ममदोट में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मंडी में धान खरीद में किसानों के साथ हो रही लूटखसोट को लेकर कई दिन से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मंगलवार को हरिके पत्तन पर धरना देना था।

वे सुबह पांच बजे पुल पर किसानों के साथ धरना देने पहुंचे थे कि आधा घंटे बाद पुलिस ने वहां आकर उन्हें और किसानों को गिरफ्तार कर लिया। कई किसानों को विभिन्न थानों में बंद किया गया है।

इंद्रजीत ने बताया कि इस बार पंजाब की मंडियों में प्राइवेट व्यापारी किसानों का धान व बासमती कम पैसों में खरीद रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। उनका आरोप है कि इस बार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के अलावा अन्य मंत्रियों ने भी मंडियों में जाकर किसानों की मुश्किलें नहीं सुनीं।

अब तक कई किसानों को धान की खरीद का पैसा नहीं मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की खुशहाली के लिए कई वादे किए थे जो झूठे निकले। मोदी भी पंजाब के किसानों की बर्बादी के गुनहगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed