{"_id":"879ab65dc45222ff539a1168377a31a8","slug":"ex-ias-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय से टकरा कर पलटी पूर्व आईएएस की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय से टकरा कर पलटी पूर्व आईएएस की गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Feb 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के रिटायर्ड आईएएस आरआर भारद्वाज की बोलैरो गाड़ी के सामने सोमवार रात सेक्टर 31/32 की विभाजित सड़क पर अचानक गाय आ गई।
गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई। राहगीराें ने आईएएस और उसके परिजनों को गाड़ी से बाहर निकाल और पुलिस को सूचना दी।
पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर पूर्व आईएएस और ड्राइवर को जीएमसीएच में दाखिल कराया। जहां इलाज के बाद डाक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने हादसे की डीडीआर दर्ज कर ली।
लावारिस पशुओं से हो रहे हैं हादसे
शहर में लावारिस पशुओं के कारण कई सड़क हादसे हो चुके हैं। बुुडै़ल के युवक की मोटरसाइकिल के आगे गाय आने से मौत हो गई थी। वहीं सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन के इलाके में स्कूटर सवार के आगे गाय आने से हुई टक्कर में भी उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पशुओं को पकड़ने के दावे फेल
सड़क हादसे रोकने के लिए नगर निगम ने शहर से लावारिस पशु पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। अभियान चलाने के बावजूद शहर की सड़कों पर लावारिस पशु घूम रहे हैं।