फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ex-army general vp malik about one rank one pension

OROP के ऐलान से नाखुश पूर्व जनरल का बड़ा बयान

Sun, 06 Sep 2015 09:48 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Sep 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
ex-army general vp malik about one rank one pension

सरकार ने 40 साल बाद पूर्व सैनिकों को उनका हक दे दिया, लेकिन इससे पूर्व जनरल वीपी मालिक नाखुश हैं। वे कहते हैं कि सरकार का फैसला मूर्खतापूर्ण है। उन्होंने सरकार के तरीकों पर भी सवाल उठाया है।

विज्ञापन


पूर्व सेना प्रमुख का कहना है कि सेना का जवान प्री मिच्योर रिटायरमेंट पेंशन सर्विस पूरी करने के बाद ही लेता है। ज्यादातर जवान प्री मिच्योर रिटायरमेंट इसलिए लेते हैं, क्योंकि उन्हें प्रमोशन नहीं मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार के तरीकों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घोषणा से एक दिन पहले मीडिया में सूचना लीक कर दी जाती है। प्रेसवार्ता में सरकार सिर्फ अपनी बात रखती है। किसी भी पत्रकार को सवाल पूछने का मौका तक नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नागरिकों और सेना के बीच संबंधों पर बुरा असर पड़ता है। बता दें कि वन रैंक वन पेंशन के ऐलान से पहले आंदोलन के दौरान मलिक ने केंद्र सरकार और पूर्व सैनिकों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

25 फीसदी मांगें नहीं मानी

ex-army general vp malik about one rank one pension

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने बताया कि सरकार ने 75 फीसदी तो मांगें मान ली हैं, लेकिन 25 फीसदी मांगें अब भी पूरी करनी हैं। पांच साल रिव्यू करने के फैसले से एक बार फिर पूर्व सैनिकों के पेंशन में गैप बढ़ जाएगा। सरकार इस मुद्दे के प्रति गंभीर नहीं है। इससे एक बात साबित है कि सरकार जो कहती है, वह कभी पूरा नहीं करती।

एसोसिएशन ने किया स्वागत

ऑल इंडिया एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन भीम सेन सहगल ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि एसोसिएशन पिछले 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की मांग के लिए लड़ रही थी। जो मांगें रह गईं हैं, उसके लिए एसोसिएशन दोबारा सरकार से बात करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed