Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Everything is set... shops were back in place just an hour after the municipal corporation's action.

Chandigarh News: सब सेट है... निगम की कार्रवाई के एक घंटे बाद फिर सज गईं दुकानें

Thu, 05 Nov 2026 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Everything is set... shops were back in place just an hour after the municipal corporation's action.
चंडीगढ़। सब सेट है...! जीएमसीएच-32 के बाहर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम की कार्रवाई का असर महज एक घंटे तक रहा। टीम के लौटते ही दुकानदारों ने फिर से अपनी अस्थायी दुकानें सजा लीं। दोपहर 12:30 बजे तक अस्पताल के बाहर पहले जैसे हालात बन गए। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बरकरार रही। मंगलवार को अमर उजाला ने अस्पताल के बाहर अतिक्रमण और मरीजों को हो रही परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बुधवार सुबह निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध दुकानों को हटाया। हालांकि, टीम के जाते ही दोबारा दुकानें लगने से कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारियों और आसपास के लोगों का कहना है कि यदि निगम की टीम सख्ती से कार्रवाई करे तो दुकानदार दोबारा कब्जा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने इस स्थिति के पीछे मिलीभगत की आशंका भी जताई।
विज्ञापन

कोट...
वीरवार को दोबारा टीम भेजी जाएगी। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो कुछ दिनों तक जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 के बाहर लगातार जांच और निगरानी की जाएगी ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। - अविकेश गुप्ता, जॉइंट कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed