फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Every poor person got support in the court of Justice Suryakant.

Chandigarh News: जस्टिस सूर्यकांत की अदालत में हर गरीब को मिलता था सहारा

Tue, 25 Nov 2025 12:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Every poor person got support in the court of Justice Suryakant.
चंडीगढ़। भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ लेने वाले जस्टिस सूर्यकांत की अदालत से कभी कोई गरीब खाली हाथ नहीं लौटा। यह कहना है नाै साल तक कैट के प्रेसिडेंट रहे वकील रोहित सेठी का। रोहित सेठी बताते हैं कि जस्टिस सूर्यकांत संविधान की मर्यादाओं में रहते हुए हर जरूरतमंद की मदद करते थे।
विज्ञापन

सेठी कहते हैं उनकी सोच हमेशा साफ रही। उन्होंने हमेशा रिकॉर्ड तोड़ बुलंदियां हासिल की हैं। उनकी सोच हमेशा महिलाओं को फ्रंटफुट पर रखने की रही है। बार-एसोसिएशन से लेकर ज्यूडिशियरी तक उन्होंने हमेशा महिलाओं को पुरुषों के बराबर अवसर दिलाने की कोशिश की। आज महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से सिस्टम में भ्रष्टाचार भी काफी हद तक थमा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में आम लोगों को तत्काल मदद दिलाने के लिए 24×7 ऑनलाइन लीगल असिस्टेंस पोर्टल शुरू किया। यही नहीं, जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी ) को बरकरार रखने का महत्वपूर्ण फैसला भी सुनाया था। बिहार चुनावों के दौरान भी उनकी बेंच ने अहम निर्णय दिए।
विज्ञापन




हाईकोर्ट के वकील विकास चतरथ कहते हैं कि एक वकील बनने के बाद सूर्यकांत हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बने। इसके बाद हाईकोर्ट जज, उसके बाद चीफ जस्टिस और अब सुप्रीम कोर्ट के सबसे युवा चीफ जस्टिस बनकर उन्होंने नया इतिहास रचा। सूर्यकांत ने कई सोशल वेलफेयर और एनजीओस के लिए कई काम किए। जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में रहते हुए कई अहम और ऐतिहासिक फैसले दिए। चाहे अनुच्छेद 370 का मामला हो, राजद्रोह कानून की समीक्षा हो या फिर पेगासस जांच। हर जगह उनकी निर्णायक भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनु चतरथ बोलीं- जस्टिस सूर्यकांत का बेहद सरल और विनम्र स्वभाव
शपथ समारोह में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ वकील अनु चतरथ भी शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में नेपाल, भूटान, मलयेशिया सहित 11 देशों के चीफ जस्टिस मौजूद थे। हाईकोर्ट के पांच वरिष्ठ जज भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

अनु चतरथ ने बताया कि जस्टिस सूर्यकांत बेहद सरल और विनम्र स्वभाव के हैं। उन्होंने खुद सभी मेहमानों का परिचय करवाया। अनु चतरथ ने यह भी बताया कि सूर्यकांत के पिता शिक्षक थे और उनके परिवार का उनके पिता के परिवार से पुराना करीबी रिश्ता रहा है। पत्नी ने भी उनके कॅरिअर में पूरा साथ निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed