{"_id":"689e2b87bbb6f932d007281b","slug":"every-home-tricolor-campaign-tricolor-march-taken-out-in-honor-of-brave-martyrs-and-the-tricolor-chandigarh-news-c-290-1-pkl1067-18901-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा अभियान : वीर शहीदों व तिरंगा के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा अभियान : वीर शहीदों व तिरंगा के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
पंचकूला। भारत को आजाद कराने में प्राणों का बलिदान देने वाले देश के वीर शहीदों व तिरंगा के सम्मान में वीरवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर- 3 में जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर घर तिरंगा अभियान का नेतृत्व मेयर कुलभूषण गोयल ने किया। तिरंगा यात्रा में जिला की जनता विशेषकर युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लेते हुए शहीदों के शौर्य एवं बलिदान को याद किया और अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।
तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कुलभूषण गोयल ने कहा कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, जिला खेल अधिकारी नील कमल, पार्षद सुनीत सिंगला, ओमवती पुनिया सहित पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।