{"_id":"f5e7ed9969671477b59285e54be668b4","slug":"everster-anita-kundu-massage-on-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट से अनिता का संदेश, सब तबाह पर हौसला बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एवरेस्ट से अनिता का संदेश, सब तबाह पर हौसला बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रही अनिता कुंडू ने फेसबुक के जरिए प्रदेशवासियों को संदेश भेजा है। अपने संदेश के साथ अनिता ने एक फोटो भी अपलोड की है, जिसमें वह बर्फीले पहाड़ पर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
अपने संदेश में अनिता कुंडू ने कहा कि हादसा दिल दहलाने वाला था। पर आप सभी शुभचिंतकों की दुआओं की बदौलत जान बच गई। कुदरत की मार से सब तबाह हो गया। पर हौसला बरकरार है।
विज्ञापन
अनिता के भाई रमेश ने बताया कि बहन से फोन पर बात होती है। अनिता के हौसले एवरेस्ट की तरह से बुलंद हैं। जिस पर वह हर हार में जीत हासिल करेगी। परिवार के लोग उसकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हिसार के उकलाना की इस बेटी के लिए हजारों लोग दुआ मांग रहे हैं। मौसम के साफ होने की उम्मीद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम साफ हुआ तो हिसार की यह बेटी नया इतिहास लिखेगी। रमेश कुंडू ने बताया कि एवरेस्ट पर आए भीषण तूफान के बाद परिजन काफी घबरा गए थे। जब अनिता की सलामती की खबर मिली तो जान में जान आई।