फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Evening OPD to start soon at Manimajra Civil Hospital

Chandigarh News: मनीमाजरा सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगी इवनिंग ओपीडी

Tue, 24 Mar 2026 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Evening OPD to start soon at Manimajra Civil Hospital
मनीमाजरा। जीएमएसएच-16 में इवनिंग ओपीडी को मिले बेहतर रिस्पॉन्स के बाद अब मनीमाजरा सिविल अस्पताल में भी जल्द यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है। अस्पताल प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया है। इसकी मंजूरी मिलते ही इसे शुरू किया जाएगा। इवनिंग ओपीडी शुरू होने से खासकर उन कामकाजी लोगों को राहत मिलेगी, जो दिन के समय अस्पताल नहीं पहुंच पाते। शाम के समय डॉक्टरों की उपलब्धता से मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में मनीमाजरा सिविल अस्पताल में स्पेशलिस्ट सेवाएं शुरू की गई हैं। यहां अब मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स और गायनेकोलॉजी विभाग में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पहले इन सुविधाओं के अभाव में लोगों को सेक्टर-16 और सेक्टर-32 स्थित बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता था। अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था है जिसमें जनरल, मेडिसिन और गायनी वार्ड शामिल हैं, जबकि इमरजेंसी के लिए 13 बेड आरक्षित हैं। मनीमाजरा के अलावा पंचकूला, किशनगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां पहुंचते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इवनिंग ओपीडी शुरू होने से इमरजेंसी में आने वाले सामान्य मरीजों का दबाव कम होगा और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी बनेंगी। शुरुआत में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed