फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   estate office chandigarh working going to be online

चंडीगढ़ में जून 2021 तक एस्टेट ऑफिस की सभी फाइलें होंगी ऑनलाइन, मोबाइल पर होगी ट्रैकिंग

Fri, 02 Oct 2020 12:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 02 Oct 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
estate office chandigarh working going to be online
प्रतीकात्मक तस्वीर
एस्टेट ऑफिस चंडीगढ़ ने अपनी सभी सेवाओं को ऑनलाइन और रिकॉर्ड को डिजिटल करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। जून 2021 तक शहरवासी एस्टेट ऑफिस में अपनी फाइलों को मोबाइल पर ट्रैक कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा के लिए डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने वीरवार को यूटी गेस्ट हाउस में एस्टेट ऑफिस और एनआईसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीसी ने तय समय में इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 15 अगस्त को की गई थी। रिकॉर्ड को डिजिटल करने और सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए एनआईसी को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस पूरे काम के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने की जिम्मेदारी और इसको लागू करने की जिम्मेदारी भी एनआईसी को सौंपी गई है। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जून 2021 तक अपना काम पूरा कर लें। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया के लिए 9 महीने का समय दिया है।
विज्ञापन


एनआईसी के अधिकारियों ने बताया कि फाइलों को डिजिटल करने और डाटा को संग्रहित करने के लिए उनकी तरह से सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है। एस्टेट ऑफिस की तरफ से सॉफ्टवेयर के माध्यम से डाटा अपलोड करने का काम भी शुरू हो चुका है। डीसी ने बताया कि इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद से शहर वासियों को अपनी फाइलों के लिए दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी। वह घर बैठे ही अपने मोबाइल पर फाइलों को ट्रैक कर सकेंगे। इससे विभाग में पारदर्शिता आएगी और लोगों को भी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed