फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   epu's campaign against drug trafficking has paid off; the fifth trafficker has also been apprehended.

Chandigarh News: नशे के खिलाफ दीपू की मुहिम रंग लाई, पांचवां तस्कर भी दबोचा गया

Sat, 10 Jan 2026 07:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
epu's campaign against drug trafficking has paid off; the fifth trafficker has also been apprehended.
-छोटे भाई की चिट्टे से हुई थी मौत, तस्करों के गिरोह में शामिल होकर चार लोगों को करवाया था गिरफ्तार
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। छोटे भाई की चिट्टे से मौत के बाद नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने वाले लुधियाना के अकालगढ़ निवासी अमरजीत सिंह दीपू की मुहिम रंग लाई। दीपू के वीडियो और सबूतों के बाद हलवारा पुलिस ने पांचवां नशा तस्कर सौरभ शर्मा उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया है।
भोलू हलवारा के नजदीकी गांव सुधार स्थित मिडिल स्कूल से भारी मात्रा में नशे की गोलियों के साथ पकड़ा गया। इससे पहले करमजीत कौर, गुरपिंदर सिंह हनी, परमिंदर सिंह गोरा और मनिंदर सिंह मनी को गिरफ्तार किया जा चुका है।थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि भोलू को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगी ताकि अन्य आरोपी भी पकड़ लिए जाएं।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा के अफसर क्वार्टर में रह रहे विक्की बावला अभी फरार हैं। उसकी लोकेशन पुलिस की नजर में है और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी इस मामले में सक्रिय हैं। अमरजीत सिंह दीपू ने अब तक छह और नशा तस्करों की लिस्ट पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह में घुसकर डेढ़ लाख का चिट्टा खरीदा
दीपू ने गिरोह में घुसकर करीब डेढ़ लाख रुपये का चिट्टा खरीदा, ऑनलाइन भुगतान कर सबूत जुटाए और कई बार नशा करते हुए उनके सामने भरोसा जीता। दीपू की मेहनत और वीडियो सबूतों के बाद अब पुलिस कार्रवाई तेज कर रही है। दीपू के फेसबुक लाइव खुलासे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। दीपू ने कहा कि नशा विरोधी हेल्पलाइन, थाना सुधार और स्थानीय विधायक को सुबूत दिए, लेकिन कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस और खुफिया एजेंसियां मिलकर विक्की बावला और बाकी आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article