{"_id":"685b112240740e500e088217","slug":"environment-society-discussed-green-action-plan-chandigarh-news-c-16-pkl1043-745702-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एनवायरनमेंट सोसाइटी ने की हरित कार्ययोजना पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एनवायरनमेंट सोसाइटी ने की हरित कार्ययोजना पर चर्चा
विज्ञापन
चंडीगढ़। एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-11 के करुणा सदन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सदस्यों, स्वयंसेवकों और संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. आर सी मिश्रा, अध्यक्ष एएसआई ने की। सचिव एन के झिंगन ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए एएसआई के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर प्रकाश डाला व एक हरित और स्वस्थ चंडीगढ़ की दिशा में एएसआई की प्रतिबद्धता को दोहराया।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, नागरिक उत्तरदायित्व और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आर्थिक बाधाओं के बावजूद हरित विकास के लिए मिलकर काम करने और शहर को स्वच्छ, हरा-भरा व पारिस्थितिक रूप से संतुलित बनाने हेतु निरंतर प्रयास करने का भी संकल्प लिया।
बैठक में प्रीतीज कपानी, डॉ. रविन्द्र नाथ, परमिंदर सिंह, राखी अग्रवाल, अशोक बंसल, सीता कक्कड़, वीना सिंह, आर के शर्मा, सुधा मेहता, राजिंदर सिंह, चांदनी शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद थी। संवाद