{"_id":"f8a5232a60aa1a1791e111f4b2ec869a","slug":"entry-level-admission-less-fees-and-smart-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम खर्च में भी मिल सकती है नौनिहालों को स्मार्ट एजुकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम खर्च में भी मिल सकती है नौनिहालों को स्मार्ट एजुकेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राइसिटी के सैकड़ों अभिभावक आजकल एंट्री लेवल पर बच्चों के दाखिले के लिए माथापच्ची कर रहे हैं। अभिभावकों की चिंता सिर्फ बच्चे को पसंद के स्कूल में दाखिला दिलाना ही नहीं है।
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों की भारी भरकम एडमिशन फीस का इंतजाम करना भी उनके लिए आसान नहीं है। शहर के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी और केजी(एंट्री) लेवल पर एडमिशन फीस 50 से 85 हजार तक है। सालाना खर्च अभिभावकों को 1.50 से 2 लाख तक भरना होगा।
विज्ञापन
अभिभावकों के पास बड़े प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों के अलावा भी क्वालिटी एजुकेशन दिलाने के विकल्प हैं। चंडीगढ़ में कई स्कूल ऐसे भी हैं, जहां बच्चों को महंगे स्कूलों की तरह की क्वालिटी एजुकेशन कम खर्च में मिल सकती हैं। इन स्कूलों का सालाना खर्च 15 से 30 हजार है। अमर उजाला ने शहर के कुछ ऐसी स्कूलों की पड़ताल की जहां कम खर्च में बच्चों को स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
पढ़ाई भी स्मार्ट खर्च भी वाजिब
सेक्टर-27 स्थित शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मोती राम स्कूल में प्री-नर्सरी स्तर पर एडमिशन फीस सिर्फ 3 हजार रुपये है। स्कूल प्रिंसिपल सरोज सावंत ने बताया कि इस बार एनुअल चार्ज में कोई इजाफा नहीं किया गया है। प्री-नर्सरी में स्टूडेंट फीस 1200 रुपये तय की गई है।
सांवत ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासरूम, स्पोर्ट्स एक्टिविटी और हाईटेक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम हैं। सेक्टर-21 स्थित मानव मंगल स्कूल प्रिंसिपल संजय सरदाना के अनुसार मिडल क्लास अभिभावकों को ध्यान में रखकर ही स्कूल फीस तय की गई है।
उन्होंने बताया कि एडमिशन फीस 15 हजार रुपये और मासिक फीस 1940 रुपये तय की गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल में स्मार्ट एजुकेशनल कॉन्सेप्ट शुरू हो चुका है। सभी स्मार्ट क्लासरूम के अलावा अगले सत्र से स्कूल में टीचर्स का लेक्चर घर पर भी लॉगइन कर देख सकेंगे।
सेक्टर-45 स्थित अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल स्कूल चेयरमैन जसदीप सिंह कालरा ने कहा कि सभी अभिभावक बच्चों को हाईटेक एजुकेशन दिलाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में एंट्री लेवल का पूरा खर्च 20 से 25 हजार है।
स्कूल का नाम.....एडमिशन फीस
मोती राम स्कूल.....3000
शिशु निकेतन.....3500
केबीडीएवी-7.....15000
मानव मंगल 21.....15000
शिवालिक स्कूल.....10000
अंकुर स्कूल.....16000
अजीत कर्म सिंह स्कूल.....7500
(नए सत्र में कुछ स्कूल एडमिशन फीस में 10 से 12 फीसदी तक इजाफा कर सकते हैं)
अभिभावकों के लिए जरूरी टिप्स
-बच्चे को दाखिले से पहले स्कूल से पूरे खर्च की जानकारी लें।
-लकी ड्रा के कारण दाखिले की गारंटी नहीं, अभिभावक 4-5 स्कूलों में आवेदन फार्म भरें।
-कई स्कूल पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भी दाखिला देंगे, आवेदन में देरी न करें।
-बच्चे को दाखिले से पहले ओल्ड स्टूडेंट से स्कूल के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए।
-स्कूल का एकेडमिक रिकार्ड और खेल गतिविधियों के बारे में भी जानकारी लेना जरूरी है।
-अभिभावकों को 18 दिसंबर से पहले आवेदन करना होगा।