फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Entrepreneurs say: Conduct periodic structural audits of old buildings.

Chandigarh News: उद्यमी बोले- पुरानी इमारतों का समय-समय पर कराएं स्ट्रक्चरल ऑडिट

Mon, 06 Jul 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs say: Conduct periodic structural audits of old buildings.
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र में इमारत गिरने की घटना के बाद शहर के उद्यमियों ने पुरानी इमारतों की सुरक्षा जांच अनिवार्य करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि एक औद्योगिक इकाई में कर्मचारी, ग्राहक और अन्य आगंतुक बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उद्योग मालिकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उद्यमियों ने कहा कि पुरानी इमारतों का समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाना चाहिए और छतों पर निर्धारित क्षमता से अधिक भार नहीं रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

निर्माण से पहले विशेषज्ञ की राय लें
यदि कोई ऊपरी मंजिल का निर्माण करवा रहा है तो पहले आर्किटेक्ट से भवन की जांच जरूर कराए। जरूरत पड़े तो निजी एजेंसी से स्ट्रक्चरल ऑडिट भी करवाएं, ताकि भविष्य में किसी हादसे से बचा जा सके। - अवि भसीन, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़
विज्ञापन

पुरानी इमारतों की जांच जरूरी
इंडस्ट्रियल एरिया का हादसा बेहद दुखद है। जिन इमारतों का निर्माण वर्षों पहले हुआ है, उनकी स्ट्रक्चरल जांच करानी चाहिए, ताकि किसी भी संभावित खतरे का समय रहते पता चल सके। - सुनील खेत्रपाल, उद्यमी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइब्रेशन वाली मशीनें बढ़ाती हैं जोखिम
यदि भवन में भारी मशीनें चलती हैं या नया निर्माण हो रहा है तो नियमित अंतराल पर भवन की जांच करानी चाहिए। इससे किसी भी संरचनात्मक कमजोरी का समय पर पता लगाया जा सकता है। -जरनैल सिंह, अध्यक्ष, इंडस्ट्रियल शेड वेलफेयर एसोसिएशन

छत पर अतिरिक्त भार से बचें
इंडस्ट्रियल एरिया की अधिकांश इमारतें पुरानी हैं। फायर सिस्टम के लिए भी छतों पर जरूरत से ज्यादा भारी पानी की टंकियां रखने की अनुमति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे भवन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। -मुनीष निगम, चेयरमैन, चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed