फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, Bapudham colony of chandigarh declared Containment Zone

कोरोनाः चंडीगढ़ में अब पूरी बापूधाम कॉलोनी कंटेनमेंट जोन घोषित, बदला गया सरकारी दफ्तरों का टाइम

Tue, 05 May 2020 11:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 05 May 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
coronavirus, Bapudham colony of chandigarh declared Containment Zone
बापूधाम कॉलोनी - फोटो : फाइल फोटो
यूटी प्रशासन ने शहर में लगे कर्फ्यू को हटा दिया गया है, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। प्रशासन नॉन-कंटेनमेंट जोन में लोगों को कई राहत दे चुका है, लेकिन अब बापूधाम में और सख्ती बरतने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को प्रशासन ने पूरे बापूधाम को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। अब सरकारी स्टाफ के अलावा न तो कोई वहां जा सकता है, न ही आ सकता है।
विज्ञापन


पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ सोमवार को एक समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासक ने पूरे बापूधाम को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए कि वह इलाके में सभी संदिग्ध लोगों की कोरोना वायरस की जांच करें ताकि अगर किसी में संक्रमण है तो समय रहते ही उसकी जानकारी मिल सके। इसके अलावा प्रशासक ने सभी अधिकारियों को कहा कि वे अपना मुख्य ध्यान अब बापूधाम कॉलोनी और सेक्टर-30बी पर रखें, ताकि यहां का संक्रमण शहर के अन्य क्षेत्रों में न फैल सके।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सरकारी दफ्तरों का समय बदला
प्रशासक बदनौर ने चंडीगढ़ के सभी सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। आदेश के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के अब सभी दफ्तर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही खुले रहेंगे। दरअसल, चंडीगढ़ में पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार के कई सरकारी दफ्तर हैं। एक ही समय होने की वजह से इन सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोग सड़कों पर एक साथ नजर आते थे। इसी संख्या को कम करने के मकसद से चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने दफ्तर के समय में बदलाव किया है। हालांकि पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार के दफ्तरों का समय पहले जैसा ही रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया में ऑड-ईवन लागू नहीं: परिदा
इंडस्ट्रियल एरिया में सेक्टरों की दुकानों में लागू किए गए ऑड-ईवन फार्मूला का कोई असर नहीं होगा। इंडस्ट्रियल एरिया को इससे छूट दी गई है। यह जानकारी सोमवार को एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्वीट कर दी है। इसके अनुसार शहर की सभी फैक्ट्रियां अब खुल सकेंगी और अपना काम कर सकेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि फैक्ट्रियों को आने वाली समस्याओं के लिए वित्त सचिव एके सिन्हा लगातार उद्योगपतियों के साथ संपर्क में हैं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अन्य किसी उद्योगपति को कोई समस्या आती है तो वह भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed