{"_id":"39bf80cc0543eb4eef05e0ab1b1b329e","slug":"entertainment-theam-park-will-be-new-in-ludiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां भी बनेगा मोहाली जैसा इंटरटेनेमेंट थीम पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां भी बनेगा मोहाली जैसा इंटरटेनेमेंट थीम पार्क
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Dec 2013 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडलैब्स इमेजिका लुधियाना में रोमांचकारी थीम पार्क तैयार करेगी। इसके लिए पंजाब सरकार किफायती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाएगी।
मोहाली में 9 दिसंबर से प्रोग्रेसिव पंजाब के दौरान ही थीम पार्क की जमीन देखने और पंजाब सरकार से इस बारे में चर्चा करने के लिए एडलैब्स इमेजिका के डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर मनमोहन शेट्टी और उनकी एक टीम आएगी।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर खापौली में एडलैब्स इमेजिका के एम्युजमेंट थीम पार्क में मनमोहन शेट्टी ने बताया कि पंजाब सरकार निवेश को आकर्षित कर रही है।
यह थीम पार्क साठ एकड़ की जमीन पर होगा। पार्क के लिए मत्तेवाल में जमीन मिलने की संभावना है। लुधियाना में थीम पार्क में मिस्टर इंडिया, डीप स्पेस, आउटडोर राइड्स के साथ ही राजा सौरस जैसे कान्सेप्ट लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
एडलैब्स इमेजिका का थीम पार्क यूएस और यूरोप के काप्सेप्ट पर है। इसके लिए राइडिंग मशीन की टेक्नोलॉजी यूरोप और यूएसए की है।
प्रोजेक्ट पर लगेंगे करोड़ों रुपये
मनमोहन शेट्टी ने कहा कि पंजाब सरकार और एडलैब्स इमेजिका के बीच होने वाली मुलाकात के बाद प्रोजेक्ट कास्ट का अंदाजा लगाया जा सकेगा। खापौली में स्थित एडलैब्स इमेजिका के पार्क की बात करें तो यह प्रोेजेक्ट 1650 करोड़ रुपये मे तैयार होगा।
इसमें अभी सौ एकड़ पर काम हो चुका है और दो सौ एकड़ बाकी है। दो सौ एकड़ में फिल्म सिटी और वाटर पार्क आना है। सौ एकड़ में बने प्रोजेेक्ट पर 12000 करोड़ रुपये की लागत लग चुकी है।
सिक्योरिटी कोड के बिना कुछ नहीं
प्रोड्यूसर मनमोहन शेट्टी ने कहा कि अभी उन्होंने फिल्मों पर ध्यान देना कम कर दिया है। यह काम उनकी बेटियों ने संभाल लिया है। फिल्म तेरे बिन लादेन का सीक्वल बन रहा है। पहले वे फिल्मों के जरिये इंटरटेनमेंट करते थे और अब थीम पार्क के माध्यम।
थीम पार्क में बिना सिक्योरिटी कोड के कुछ नहीं होता। एक राइड पर कम से कम चालीस से पचास बार टेस्ट होता है उसके बाद ही उसको पब्लिक के लिए खोला जाता है।