फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Entered the drawing room, picked up the keys, stole two cars parked outside, left one for a trial run, took the expensive one with him.

Chandigarh News: ड्राइंग रूम में घुस चाबियां उठाईं, बाहर खड़ी दो कार चुराईं, एक को ट्रायल कर छोड़ा, महंगी को साथ ले गया

Sun, 04 Aug 2024 04:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Entered the drawing room, picked up the keys, stole two cars parked outside, left one for a trial run, took the expensive one with him.
पंचकूला। जिले में कार चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने 12 दिनों में जहां चार महंगी काराें पर हाथ साफ किया है, वहीं पिंजौर के अमरावती से नए अंदाज में कार चोरी की है। अब चोर कार ले जाने से पहले चाबी चोरी करने लगे हैं। चोरी के इस अंदाज से पुलिस भी हैरत में है। चोर ने पहले ड्राइंग रूम में घुसकर दो कारों की चाबियां चुराईं। इसके बाद घर के सामने खड़ी दो कारों को बारी-बारी से चोरी कर ले गया। कुछ देर बाद सस्ती कार को घर के पास छोड़कर महंगी को लेकर फुर्र हो गया। पिंजौर थाना पुलिस ने कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अमरावती निवासी वरिंद्र फुटेला ने बताया कि उनके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 2 अगस्त की सुबह 3.45 पर एक युवक उनके ड्राइंग रूम के गेट से घर के अंदर घुसा। कुछ मिनट बाद घर से दोनों कारों की चाबियां लेकर बाहर निकला। पहले किया सेल्टोस कार चोरी कर ले गया। उसके कुछ देर बाद होंडा सिटी कार चोरी की। सुबह करीब छह बजे शिकायतकर्ता के बेटे ने जिम जाने के लिए जब चाबी की तलाश की तो नहीं मिली। बाहर देखा तो वहां दोनों गाड़ियां नहीं थीं। इसके बाद तुरंत मामले की शिकायत पुलिस में दी गई। तलाश करने के बाद होंडा सिटी कार घर के पास चाबी लगी मिल गई। दूसरी गाड़ी अभी तक नहीं मिली है। अमरावती पुलिस चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश जारी है।
विज्ञापन


- पिछले 12 दिनों में चार महंगी गाड़ियां चोरी
20 जुलाई को सेक्टर-11 स्थित घर के पीछे खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी हुई है। सेक्टर-5 थाना पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट हुई है।
-28 जुलाई की रात को सेक्टर-21 स्थित घर के बाहर से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी की गई है। सेक्टर-5 थाना पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
-28 जुलाई को सेक्टर-2 निवासी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के महासचिव की इनोवा क्रिस्टा गाड़ी चोरी कर ली गई। गाड़ी के अंदर 7.50 लाख रुपये भी रखे हुए थे। सेक्टर-5 थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed