{"_id":"8c2e44cafa43bed7d1720cc55f4f3a16","slug":"enrollment-up-late-then-the-cost-of-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन देर से करो, तब तक खर्चा पार्टी के खाते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन देर से करो, तब तक खर्चा पार्टी के खाते में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने में जितनी देरी कर सकते हों, करें। नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद ही चुनाव खर्च प्रत्याशी के खाते में जुड़ना शुरू होता है।
नामांकन से पहले चुनाव प्रचार आदि पर किया गया सारा खर्च पार्टी के खाते जाता है। चुनाव में लिमिट से ज्यादा खर्च और आचार संहिता के उल्लंघन से बचने के यह टिप्स रविवार को चुनावी तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ में आयोजित भाजपा की चुनाव प्रचार अभियान समिति की बैठक में विशेषज्ञों ने दिए।
बैठक में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा अपने साथ अलग-अलग मामलों के माहिरों को भी लाए थे।
बैठक में सभी जिलों के प्रधान भी शामिल हुए। माहिरों ने नेताओं को चुनाव और चुनाव आचार संहिता से जुड़े सभी विषयों पर सुझाव दिए।
चुनाव खर्च बचाने के उक्त सुझाव के साथ ही माहिरों ने सलाह दी कि वीवाईपी रैलियों के आयोजन को लेकर हेलीकाप्टर की अनुमति दो घंटे के बजाय छह घंटे की लें, क्योंकि चुनावी मौसम में वीआईपी अक्सर लेट हो जाते हैं।
विज्ञापन
यदि दो घंटे की ही परमिशन ली जाएगी तो रैली करा पाना संभव नहीं होगा। माहिरों ने यह सलाह भी दी कि प्रत्याशी व अन्य नेता चुनाव आचार संहिता को अच्छे ढंग से स्टडी करें और किसी भी हालत में किसी भी स्तर पर इसका उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
इसके साथ ही यह भी कहा गया कि यदि विरोधी पार्टियां आचार संहिता का उल्लंघन करती हैं तो उसकी जानकारी फौरन चुनाव आयोग को दी जाए।
पार्टी वर्कर जनता के बीच जाएं: नड्डा
बैठक में नड्डा ने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की लहर है और एनडीए भारी बहुमत से जीतेगा।
उन्होंने पार्टी वर्करों से कहा कि वह जनता केबीच जाकर मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनादेश मांगें।
उन्होंने पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार के लिए निजी संपर्क, परंपरागत साधनों के साथ-साथ नवीनतम तकनीक, सोशल मीडिया आदि का प्रयोग करने की अपील भी की।
प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने इस मौके पर कहा कि फतेह रैली के बाद प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन की आंधी है। इसे तेज करने के लिए हर मतदाता तक पहुंच बनानी होगी और मतदान सुनिश्चित कराना होगा।
उन्होंने कहा कि ‘एक नोट-कमल पर वोट’ अभियान के तहत लाखों घरों से संपर्क स्थापित किया जा चुका है। बैठक में समिति के चेयरमैन बलरामजी दास टंडन, मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, अजय जमवाल, लक्ष्मीकांता चावला, डॉ. सुभाष शर्मा, सुनील सिंगला भी मौजूद थे।