{"_id":"57cae2584f1c1b3d782cd214","slug":"enquiry-start-against-sucha-singh-chhotepur-jarnail-singh-told-commete-sent-notice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटेपुर पर लगे आरोपों की जांच शुरू, 'आप' ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटेपुर पर लगे आरोपों की जांच शुरू, 'आप' ने जारी किया नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Sep 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पंजाब आप के सह प्रभारी जरनैल सिंह की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने सुच्चा सिंह छोटेपुर पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए गठित कमेटी ने उन्हें नोटिस जारी किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब के सह प्रभारी जरनैल सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने सुच्चा सिंह छोटेपुर पर लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी ने तमाम पहलुओं पर गौर करने के बाद उन्हें नोटिस जारी कर कुछ सवाल किए हैं।
सुच्चा सिंह पर कार्रवाई के संबंध में उन्होंने कहा कि उनका जवाब मिलने के बाद एक सप्ताह के अंदर फैसला ले लिया जाएगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

जरनैल सिंह ने मामले को लेकर दिए कई उदाहरण
चंडीगढ़ में पंजाब आप के सह प्रभारी जरनैल सिंह की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
जरनैल सिंह ने कहा कि छोटेपुर द्वारा पार्टी के नियम कानून के विपरीत जाकर पैसे लेने की बात कबूल करने उपरांत उन्हें कनवीनर पद से तुरंत प्रभाव हटाकर जांच शुरू कर दी गई। लेकिन भ्रष्टाचार, अपराध और भ्रष्टाचरण के दोषों में घिरे अपने नेताओं पर कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने कभी इस तरह कार्रवाई नहीं की है।
पंकजा मुंडे, वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान जैसे नेताओं के भ्रष्टाचार पर भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं की। बलात्कार के आरोपों में घिरे निहाल चंद को नरेंद्र मोदी ने मंत्री पद नवाजा है। सैक्स सीडीज सामने आने के बावजूद कांग्रेसी नेता अशोक मनु सिंघवी और एनडी तिवारी जैसे कांग्रेसी नेताओं पर कांग्रेस सख्त कार्रवाई की हिम्मत नहीं दिखाई।
1984 के सिख कत्लेआम के प्रमुख दोषियों में शामिल जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार जैसे आरोपियों को कांग्रेस मंत्रीपद से लेकर बड़े-बड़े रुतबे देती आ रही है। छोटेपुर की स्टिंग सार्वजनिक करने के संबंध में जरनैल सिंह ने कहा कि जब छोटेपुर ने मीडिया में पैसे लेने वाली बात को कबूल कर ही लिया है तो सीडी को सार्वजनिक करने की कोई जरूरत नहीं रह जाती। साथ ही बताया कि अनौपचारिक रूप में उन्होंने स्टिंग देख लिया है।

किंगरा से नोट मांगने के आरोपों को नकारा जरनैल ने
चंडीगढ़ में पंजाब आप के सह प्रभारी जरनैल सिंह की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
हरदीप सिंह किंगरा द्वारा रुपये लेने के लगाये गए आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुये जरनैल सिंह ने स्पष्ट किया कि 4-5 महीनों से उनकी किंगरा के साथ न कोई मुलाकात हुई है और न ही फोन पर बात हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटेपुर प्रकरण को बहाना बनाकर जो लोग पार्टी विरुद्ध बयानबाजी कर रहे हैं उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
दुर्गेश पाठक और संजय सिंह जैसे नेताओं पर रिश्वत लेने के लगे आरोपों के बावजूद छोटेपुर की तरह उनके खिलाफ कार्रवाई न किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि किसी भी नेता के खिलाफ यदि कोई सबूत पेश होता है तो पार्टी कार्रवाई करेगी।
पार्टी नेताओं की मीटिंग करवाने के लिए पांच लाख रुपये मांगने के स्टिंग पर उन्होेंने कहा कि वह बातचीत किसी पार्टी के नेता से नहीं, बल्कि दो लोगों के बीच की है। उसमें पार्टी नेता का कोई संबंध नहीं है। जिन नेताओं के खिलाफ प्रथम दृष्टया आरोप साबित होते हैं, उन मामलों में पार्टी तत्काल कार्रवाई करती है।