फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   enquiry order of 11 industrial plots distribution in panchkula

फरमानः 11 औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन की जांच के आदेश्ा

Wed, 06 May 2015 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 06 May 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
enquiry order of 11 industrial plots distribution in panchkula

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार की ओर से दिसंबर 2011 में पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित किए गए 11 प्लॉटों के मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


अब तक यह सामने आ चुका है कि पंचकूला में 498 से 1280 वर्ग मीटर क्षेत्र के यह प्लॉट जिन लोगों को आवंटित किए गए वे या तो तत्कालीन सीएम या उनके निकट सहयोगियों व मित्रों के संबंधी थे।
विज्ञापन


बीते माह विधानसभा में बजट सत्र के दौरान 20 मार्च को इस मुद्दे पर सदन में एक प्रश्न का जवाब देते हुए उद्योग मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा था कि जिन लोगों को यह औद्योगिक प्लॉट आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी यथार्थता पर कुछ प्रश्न चिह्न हैं। मामला अदालत में लंबित है। इसलिए राज्य सरकार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करेगी। सदन के सदस्यों को यह भी आश्वासन दिया गया था कि राज्य सरकार मामले की जांच करवाएगी, क्योंकि सरकार को भी लगता है कि जांच होनी चाहिए।

इन लोगों को मिले हैं प्लॉट
1. रेणु हुड्डा पत्नी स्व. राजेंद्र हुड्डा, निवासी मकान नंबर 37, सेक्टर 28-ए चंडीगढ़ (भूपेंद्र हुड्डा के भतीजे की पत्नी)
2. नंदिता हुड्डा पत्नी नरेंद्र हुड्डा, निवासी मकान नंबर 210, सेक्टर-11 चंडीगढ़ (नरेंद्र हुड्डा पूर्व सीएम हुड्डा शासन के दौरान हरियाणा के वरिष्ठ अतिरिक्त महा अधिवक्ता नियुक्त थे। नंदिता पंचकूला-मोरनी मार्ग पर स्थित गोल्डन टूलिप होटल की बेनामी मालकिन हैं। इसकी वास्तविक मालकिन पूर्व सीएम हुड्डा की पत्नी हैं।)
3. मोना बेरी, निवासी मकान नंबर 1044, सेक्टर-11 पंचकूला (पूर्व सीएम हुड्डा के ओएसडी बीआर बेरी की पुत्रवधू हैं)
4. प्रदीप कुमार पुत्र सिंह राम, निवासी मकान नंबर 509, सेक्टर 7-बी, चंडीगढ़ (सिंह राम सीएम हुड्डा के सचिव नियुक्त थे)
5. कंवरप्रीत सिंह संधू, 390- चार चमन, कुंजपुरा रोड करनाल। (कंवरप्रीत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीडीएस संधू के परिवारिक सदस्य हैं)।
6. डागर कत्याल, मकान नंबर 216-एल, मॉडल टाऊन, रोहतक (वाधया राम कत्याल, जो उस समय हरियाणा के वरिष्ठ उप महा अधिवक्ता थे, के पुत्र संजय कत्याल के परिवार से हैं)।
7. डॉ. गणेश दत्त रत्न, मकान नंबर 1104, सेक्टर 33-सी, चंडीगढ़ (फोर्टिस अस्पताल मोहाली में सलाहकार हैं और आवास पर निजी क्लीनिक चला रहें हैं। वे पूर्व सीएम हुड्डा के घनिष्ठ मित्र हैं)।
8. अमन गुप्ता (थानेसर से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमेश गुप्ता के पुत्र हैं)।
9. लेफ्टिनेंट कर्नल ओपी दहिया (रिटायर्ड), मकान नंबर 261, सेक्टर 35-ए, चंडीगढ़ (पलवल के पूर्व विधायक कर्ण सिंह दलाल के संबंधी कर्नल देशवाल के दामाद हैं। दलाल के बड़े पुत्र का विवाह पूर्व सीएम हुड्डा की भतीजी के साथ हुआ है)।
10. मैसर्ज वाईपीटी एंटरटेनमेंट हाऊस प्रा. लि. एससीओ 399 (द्वितीय तल), सेक्टर-20, पंचकूला। (इसके मालिक सिद्धार्थ भारद्वाज पुत्र संजीव भारद्वाज हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के करीबी हैं)।
11. मनजोत कौर पत्नी प्रभजीत सिंह, मकान नंबर 220, सेक्टर-25, पंचकूला (पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज एमएस सुल्लर की पुत्रवधू हैं। प्रभजीत सिंह हरियाणा के अतिरिक्त महा अधिवक्ता नियुक्त थे)।

भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा है। झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मेरी पत्नी का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार को चाहिए कि झूठ की राजनीति करने की बजाए जनता के काम करे। प्रदेश में जनता त्राहि कर रही है, और सरकार ऐसी ओछी हरकतें कर रही है।
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed