{"_id":"5d5e1a6c8ebc3e6ca23403d2","slug":"enquiry-against-over-loading-vehicles-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पांच साल में पुलिस ने पकड़े 1.87 लाख ओवरलोडिंग वाहन, करनाल में सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पांच साल में पुलिस ने पकड़े 1.87 लाख ओवरलोडिंग वाहन, करनाल में सबसे ज्यादा
Thu, 22 Aug 2019 10:00 AM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग वाहन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सख्ती के बावजूद ओवरलोडिंग वाहन बेलगाम सड़कों पर दौड़ रहे हैं और हादसों को न्यौता दे रहे हैं। हालांकि हरियाणा सरकार और पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर शिंकजा कसने को गंभीर है, मगर ये चालक भी नियमों को ताक पर रख, बेखौफ ओवरलोडिंग वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
पिछले पांच साल में 1,87,930 ओवरलोडिंग वाहनों के चालान किए गए और उनसे 4.39 अरब से अधिक राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। मगर इतनी सख्ती के बावजूद भी वाहन चालक नहीं मान रहे हैं। उधर, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार के अनुसार ओवरलोडिंग वाहनों पर और सख्ती के लिए संबंधित अथॉरिटी को निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न जगहों पर नाकेलगाकर इनके चालान कर अच्छा-खासा जुर्माना ठोका जा रहा है। सरकार इस मामले पर पूरी तरह से गंभीर है।
केस दर्ज करवा गिरफ्तारियां भी हुई
सरकार ने पिछले दिनों ओवरलोडिंग वाहनों के मामले में केस दर्ज कर पांच लोगों की गिरफ्तारी की है। 18 मई, 2019 को रोहतक जिला के सांपला थाना में रवींद्र उर्फ काला व सुरेंद्र राठी के खिलाफ ओवर लोडिड वाहनों के चालकों, मालिकों से अवैध वसूली करके डस्ट, रेती ,रोड़ी के वाहनों को जिला दादरी, नारनौल, झज्जर, रोहतक, भिवानी व सोनीपत से बिना चालान क्रॉस करवाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस मामले की जांच का जिम्मा रोहतक के सहायक पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद को सौंपा गया है। जांच के दौरान इस अभियोग में आरोपी पाए गए पांच लोगों मनीष मदान, रवींद्र उर्फ काला, सुरेंद्र राठी, अमित, कुलदीप व सुरेश को गिरफ्तार भी किया गया।

अब जिलों में और कसा जाएगा शिकंजा
हरियाणा के सभी जिलों में ओवरलोडिंग वाहनों पर और शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2014-15 से लेकर वर्ष 2018-19 तक ऐसे वाहनों के चालान और उन पर लगाए जुर्माने की स्थिति देखें तो अंबाला में पिछले पांच साल में 5140 ओवरलोडिड वाहनों से 11.09 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला गया। भिवानी में 9132 वाहनों का चालान कर 24.85 करोड़, चरखीदादरी में 6588 वाहनों का चालान कर 23.03 करोड़, फरीदाबाद में 11765 वाहनों का चालान कर 30.04 करोड़, फतेहाबाद में 3121 वाहनों का चालान कर 6.04 करोड़, गुरुग्राम में 15480 वाहनों का चालान कर 23.63 करोड़, हिसार में 6245 वाहनों का चालान कर 11.38 करोड़, जींद में 6634 वाहनों का चालान कर 11.68 करोड़, झज्जर में 8573 वाहनों का चालान कर 20.07 करोड़, कैथल में 6284 वाहनों का चालान कर 11.51 करोड़, करनाल में 17757 वाहनों का चालान कर 44.87 करोड़, कुरुक्षेत्र में 7272 वाहनों का चालान कर 16.75 करोड़, नूहं में 9515 वाहनों का चालान कर 21.65 करोड़, नारनौल में 9682 वाहनों का चालान कर 25.24 करोड़, पंचकूला में 2083 वाहनों का चालान कर 3.24 करोड़, पानीपत में 5503 वाहनों का चालान कर16.38 करोड़, पलवल में 9791 वाहनों का चालान कर 16.68 करोड़, रोहतक में 9558 वाहनों का चालान कर 24.35 करोड़, रेवाड़ी में 14879 वाहनों का चालान कर 39.77 करोड़, सोनीपत में 8878 वाहनों का चालान कर 20.17 करोड़, सिरसा में 1996 वाहनों का चालान कर 6.25 करोड़ और यमुनानगर में 12058 वाहनों का चालान कर 31.19 करोड़ से अधिक राशि का जुर्माना ठोका गया।