फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enforcement Directorate summoned to Punjabi singer Sharry mann

पंजाबी सिंगर शैरी मान को ईडी का समन, 4 जनवरी को पेश होने को कहा

Wed, 03 Jan 2018 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Jan 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate summoned to Punjabi singer Sharry mann
Punjabi Singer Sharry mann - फोटो : File Photo
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से चर्चित पंजाबी सिंगर शैरी मान को समन भेजा गया है। इसके तहत उन्हें चार जनवरी को ईडी कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। पहले भी मान को समन भेजा गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे। अब उन्हें दूसरी बार समन भेजा गया है। यह समन मोहाली में एक रेड के दौरान वहां से मिले कागजातों में पंजाबी सिंगर का नाम और नंबर सामने आने के बाद भेजा गया है। इसी आधार पर ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


पिछले साल जून माह में मोहाली में ईडी ने सी बर्ड इमीग्रेशन कंपनी में छापामारी की थी। इमीग्रेशन कंपनी के अलावा उनके प्रबंधकों के घर पर भी ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी को 20 लाख रुपये की नगदी के अलावा जाली स्टैंप मिली थी, जो तहसीलदार और कार्यकारी मजिस्ट्रेट के नाम पर थी। कंपनी प्रबंधन पर आरोप था कि वह फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार कर युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते थे।
विज्ञापन


फेज-10 स्थित सी-बर्ड इमीग्रेशन कंपनी के ऑफिस और उसके प्रबंधकों के फेज-9 और 10 में घर पर जांच की गई थी। ईडी ने मामले को फेज-11 पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। वहीं रेड के दौरान जांच एजेंसी ने वहां से कई दस्तावेज जब्त किए थे। इनकी जांच के दौरान एक पंजाबी सिंगर का नाम सामने आया। एक डायरी में उनका नाम और मोबाइल नंबर के अलावा उनके ट्रांजेक्शन की जानकारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed