फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   End on rumors of AAP MP Sushil Rinku and mla sheetal angural on joining BJP

Punjab: भाजपा में जाने की अटकलों पर सांसद सुशील रिंकू-शीतल अंगुराल ने लगाया विराम, कहा-पार्टी के वफादार हैं

Sat, 16 Mar 2024 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 02:13 PM IST
सार

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू और जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने की अफवाह फैली थी। जिसके बाद जालंधर में राजनीति काफी गरमा गई थी। मगर इसे लेकर दोनों नेताओं ने किसी भी मीडिया ग्रुप के साथ कोई बातचीत नहीं की थी।

विज्ञापन
End on rumors of AAP MP Sushil Rinku and mla sheetal angural on joining BJP
sushil rinku, sheetal angural - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब से आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल के बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों पर विराम लग गया है। सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया है कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे। इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि ये सभी बातें निराधार हैं। 
विज्ञापन


मौजूदा आप सांसद सुशील कुमार रिंकू उप-चुनाव के दौरान आप में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस के विधायक रहे हैं। आप ने रिंकू को उप चुनाव में जालंधर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जिसमें रिंकू ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी रिंकू को आप ने जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी से राजनीति की शुरुआत करने वाले विधायक शीतल अंगुराल अभी दिल्ली में है। 
विज्ञापन


सांसद रिंकू का स्पष्टीकरण-मैं पूजा के लिए अयोध्या में हूं 
सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि बीते दिन वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूजा-अर्चना के लिए आए हैं। आज वह वाराणसी में संत गुरु कबीर धाम में माथा टेक चुके हैं। उन्हें भी खबरों के जरिए पता चला कि उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिंकू ने कहा कि वह अब भी आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं और यहीं उनकी वफादारी है। वफादार ही रहेंगे। आज फ्लाइट के जरिए रिंकू अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से जालंधर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जालंधर पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल ने लाइव होकर कहा- वह फिलहाल दिल्ली हैं। बीजेपी जाने की बातें सिर्फ अफवाह हैं। वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। अंगुराल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ उनकी वफादारी है और वह भविष्य में भी किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे। वह दिल्ली में हैं और शाम तक वह ट्रेन के जरिए जालंधर पहुंच जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed