फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   end of vip culture in punjab

वीआईपी कल्चर को अलविदा, यहां से बुलाए गए 180 गनमैन

Thu, 23 Mar 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Mar 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
end of vip culture in punjab
वीआईपी कल्चर
कैप्टन सरकार का वीआईपी कल्चर खत्म करने का असर अब दिखने लगा है। इसकी शुरुआत हो गई है। लेकिन सबसे पहले इसे उन लोगों से शुरु किया गया, जो कैप्टन के सियासी विरोधी रहे हैं। वीआईपी कल्चर खत्म करने का फैसला कर चुकी पंजाब की नई कांग्रेस सरकार ने सीएम, मंत्रियों और आला अफसरों की गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने के बाद वीआईपी की हिफाजत के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों की गिनती भी कम करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


सबसे पहला कदम सूबे की पूर्व अकाली-भाजपा सरकार के नेताओं और मंत्रियों को मिली सुरक्षा पर उठाते हुए पंजाब सरकार ने 202 में से 180 सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया है। बुधवार को पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर पूर्व अकाली-भाजपा सरकार के मंत्रियों को मिली सुरक्षा में कटौती करते हुए सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या दो कर दी। सरकार के आदेश के तहत, जिन पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा में कटौती की गई, उनमें 9 पूर्व अकाली मंत्री और 3 पूर्व भाजपा मंत्री हैं। 
विज्ञापन

इनकी सुरक्षा को लिया गया वापस

end of vip culture in punjab
सुरक्षा को लिया गया वापस
आदेश प्रताप सिंह कैरों को मिले हुए 14 सुरक्षाकर्मियों में से 10 सुरक्षाकर्मी सरकार ने वापस ले लिए हैं। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अनिल जोशी की सुरक्षा में तैनात 16 गनमैन में से 12 को वापस बुला लिया गया है, जबकि भगत चुन्नी लाल को मिले 17 गनमैन में से सरकार ने 15 गनमैन हटा लिए हैं। भाजपा नेता मदनमोहन मित्तल की सुरक्षा में तैनात 13 गनमैन में से 11 वापस ले लिए गए हैं। 

इनके अलावा पूर्व सेहत मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी की हिफाजत कर रहे 17 गनमैन में से 15 को हटा लिया गया है। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा की सुरक्षा से 9 गनमैन हटा लिए जाने के बाद अब केवल 2 गनमैन ही चीमा के साथ रहेंगे।

पंजाब सरकार ने अकाली नेता गुलजार सिंह रणिके की सुरक्षा में लगे 18 गनमैन में से भी 16 को हटाकर उनके साथ केवल 2 गनमैन को ही तैनात रखा है। इसी तरह पूर्व पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, जिन्हें सर्वाधिक 31 सुरक्षाकर्मी मिले हुए थे, में से 25 सुरक्षाकर्मियों को हटाने के साथ-साथ सरकार ने उन्हें मिली हुई सरकारी गाड़ी भी वापस ले ली है। 

पूर्व कृषि मंत्री तोता सिंह की हिफाजत में लगे 21 गनमैन में से 19 गनमैन हटा लिए गए हैं, जबकि जनमेजा सिंह सेखों को अब सिर्फ दो गनमैन ही सुरक्षा देंगे। अब तक उनकी हिफाजत में 18 गनमैन तैनात थे, जिनमें से कांग्रेस सरकार ने 16 को बुधवार को हटा लिया। अकाली नेता सोहन सिंह ठंडल को भी अब 2 गनमैन के सहारे रहना होगा, उन्हें मिले 9 गनमैन में से 7 को हटाया गया है। इसी तरह सुरजीत सिंह रखड़ा के 17 गनमैन में से 15 हटा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed