फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   end of Haryana Roadways employees strike

हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Mon, 08 Sep 2014 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Sep 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
end of Haryana Roadways employees strike

हरियाणा सरकार ने निजी बस चालकों को रूट परमिट देने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। इसके साथ हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की दो दिन से चली आ रही हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


हड़ताल से 3860 स्थानीय और अंतरराज्यीय बसों के चक्के थमने से सरकार को आठ करोड़ के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। शनिवार से हड़ताल से बेहाल यात्रियों को अब राहत मिल गई है।
विज्ञापन


राज्य केपरिवहन मंत्री आफताब अहमद का कहना है कि यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने फिलहाल निजी बस चालकों को नए रूटों पर परमिट दिए जाने के अपने फैसले को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के इस निर्णय के बाद रोडवेज कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले लिया है। हड़ताल के वापस होने के साथ ही डिपों से बसों का परिचालन शुरू हो गया। इससे लाखों यात्रियों ने राहत की सांस ली है। शनिवार से हड़ताल के कारण अब तक सरकारी खजाने को लगभग आठ करोड़ का नुकसान हुआ है।

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (एचआरडब्लूयू) के अध्यक्ष सरबत सिंह पुनिया ने बताया कि हमने हड़ताल खत्म करने और अपने आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है। सरकार निजी बस चालकों के 3519 रूट परमिट निलंबित करने को सहमत हो गई है।

साथ ही सरकार ने इस मुद्दे को अगली सरकार पर छोड़ने का निर्णय किया है। पुनिया ने कहा कि इस फैसले के बाद हरियाणा रोडवेज बस सेवा दोपहर से सामान्य होनी शुरू हो गई और देर शाम तक डिपो से सभी 3860 बसें सड़कों पर आ गई थीं।

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे, जिससे राज्य में बस सेवा ठप हो गई थी। रोडवेज कर्मचारी राज्य सरकार के निजी बस चालकों को 3,519 रूट परमिट की अनुमति देने का विरोध कर रहे थे। रोडवेज कर्मियों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर वे लगातार संघर्ष कर रहे थे।


इस पर सरकार ने पहले भी आश्वासन दिया था कि नए रूटों पर निजी क्षेत्र को परमिट जारी करने से पहले रोडवेज कर्मियों के नेताओं से बात की जाएगी। इसकेबावजूद सरकार ने बिना बातचीत केही नए रूटों पर परमिट देना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed