{"_id":"99e73667d68f2142cf6cec456923f3c7","slug":"encrochment-in-sector-19-22-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण ने संकरा किया इन बाजारों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण ने संकरा किया इन बाजारों को
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-19 और 22 समेत अन्य सेक्टरों की मार्केट अतिक्रमण की शिकार हैं। यहां तक कि पार्किंग और दुकानों के दीवारों को भी नहीं छोड़ा। इससे मार्केट संकरी हो गई है।
दुकानों के बाहर गली की दीवारों पर भी लोग कब्जा जमा चुके हैं। बिजली की तारें भी उसी से होकर गुजर रही हैं। ऐसे मे एक भी चिंगारी बड़े हादसे का सबब बन सकती है।
शास्त्री मार्केट एसोसिएशन के प्रधान श्याम सुंदर अरोड़ा का कहना है कि मार्केट में अतिक्रमण को खत्म किया जा रहा है। पार्किंग में अतिक्रमण करने वालों को निगम हटा सकता है।
विज्ञापन
एक दिसंबर से मार्केट की तरफ से सिक्योरिटी गार्ड रखा जाएगा ताकि वह गाड़ियों को सही तरीके से लगवा सके। इस पर मार्केट एसोसिएशन हर महीने साठ हजार रुपये खर्च करेगी।
नगर निगम ने पचास चलान काटे
नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग ने 50 चालान काटे। इस दौरान सेक्टर-22 के शास्त्री मार्केट और 19 के सदर बाजार से अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया।
विंग के सुपरिंटेंडेंट कश्मीरा सिह ने बताया कि टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही साथ बेड, कुर्सी, जेनरेटर, रेडीमेड कपड़े, जूते, गैस सिलेंडर जब्त किए।
टीम ने सात ट्रक सामान जब्त किया। कश्मीरा सिंह ने कहा कि अतिक्रमण की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंचती है।