फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encroachment on Tourist Places of Chandigarh

अब शहर के पर्यटन स्थलों पर अतिक्रमण

Tue, 13 May 2014 02:32 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 May 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on Tourist Places of Chandigarh

शहर के बाजारों में ही नहीं बल्कि पर्यटक स्थलों पर भी अतिक्रमण माफिया का कब्जा है। शहर के तीन प्रमुख पर्यटक स्थल हैं, जिनमें सुखना लेक, रोक गार्डन और रोज गार्डन शामिल हैं।

विज्ञापन


शहरवासियों के अलावा जो पर्यटक देश विदेश से भी आते हैं वह इन तीन स्थलों पर जरूर आता है, लेकिन प्रशासन, नगर निगम और पुलिस तीनों ही यहां पर अतिक्रमण हटाने में असफल हैं।
विज्ञापन


जबकि सुखना लेक पर तो शहर के कई वीआईपी और प्रशासन के अधिकारी भी शाम को सैर करने के लिए आते हैं, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है। सिटको के कर्मचारियों की ओर से भी कुछ नहीं कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाथ पर लगती हैं फड़ियां

सुखना लेक के भीतर  टिकट काउंटर के पास पाथ के किनारे ही फड़ियां लगनी शुरू हो जाती है। इस प्वाइंट पर ही सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इसके साथ ही सुखना लेक के प्रवेश द्वार (बाहर) सड़क किनारे फड़ियां लगती हैं जिस कारण ग्राहकों के खड़े होने से कई बार आवाजाही भी बाधित होती है।

शनिवार और रविवार को सड़क किनारे अतिक्रमण ज्यादा बढ़ जाता है। जबकि सुखना लेक के भीतर ही पुलिस चौकी है और सड़क के बाहर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है। ऐसा ही हाल रोक गार्डन और रोज गार्डन के बाहर का है।

कार्रवाई के लिए व्यापारी ही याद आते हैं
व्यापार मंडल के महासचिव नरेश महाजन का कहना है कि प्रशासन की ओर से पूरे शहर में व्यापारियों के खिलाफ वायलेशन की मुहिम चलाई हुई मामूली वायलेशन पर भी उनकी दुकानें सील की जा रही है जबकि किसी को भी बाजारों और पर्यटक स्थल पर लग रही फड़ियां दिखाई नहीं दे रही हैं।

सेक्टर-18 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चोपड़ा का कहना है कि शहर के सुखना लेक के अलावा अन्य पर्यटक स्थलों पर विदेशी भी आते है जब वह यहां पर आकर अतिक्रमण देखते है तो वह भी हैरान हो जाते है।

एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि जिस जगह पर अतिक्रमण होने से आवाजाही बाधित होती है इसके साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है ऐसे स्थलों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पर्यटक स्थलों में हो रही अतिक्रमण को चेक करवाया जाएगा।


नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सुपरिंटेंडेंट कश्मीरा सिंह का कहना है कि सुखना लेक के अलावा अन्य पर्यटक स्थलों पर लग रही फड़ियों को समय समय पर उठाया जाता है उनका सामान भी जब्त किया जाता है। उनका कहना है कि इस अभियान को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed