फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encroachment found outside IAS officer's house, removed

Chandigarh News: आईएएस अधिकारी के घर के बाहर मिला अतिक्रमण, हटाया

Tue, 09 May 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Encroachment found outside IAS officer's house, removed
पंचकूला। शहर के अतिक्रमण को लेकर हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर मिले निर्देश के बाद एचएसवीपी ने शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। सोमवार को एचएसवीपी की एक टीम सेक्टर-10 में पहुंची। एक मकान की दीवार पर आईएएस का बोर्ड लगा था और अधिकारी का नाम भी लिखा हुआ था। मकान के साथ-साथ ग्रिल लगाकर ग्रीन एरिया बनाया गया था। टीम ने जेसीबी की मदद से ग्रिल का तोड़ दिया परिवार को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। हाईकोर्ट का दबाव होने के कारण एचएसवीपी की ओर से लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए एचएसवीपी ने पांच से 12 मई तक का शेड्यूल तैयार किया हुआ है। सोमवार को टीम ने सेक्टर-7, 15, 16 और 17 में कार्रवाई के लिए दिन निर्धारित किया था। मगर शनिवार की कार्रवाई पेंडिंग होने के कारण सेक्टर-10 से ही अभियान शुरू किया गया। संपदा अधिकारी मानव मलिक के नेतृत्व में जयबीर सिंह जेई, हरजीत कुमार जेई, त्रिलोक ठुकराल जेई और नगर निगम से जेई सुशील कुमार ने जेसीबी और कर्मचारियों के साथ सेक्टर-10 में कार्रवाई की। करीब 40 मकानों के पास से ग्रिल हटाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान कई लोगों ने बहस भी की, मगर पुलिस बल साथ होने के कारण किसी की एक नहीं चली। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रही। वहीं, कार्रवाई के दौरान एचएसवीपी की टीम ने सेक्टर में लोगों द्वारा कब्जाए गए मकानों के बीच बने तीन पार्कों को भी मुक्त करवाया गया।
विज्ञापन


पूरे शहर में अतिक्रमण का बोलबाला
अतिक्रमण की परेशानी शहर के किसी एक सेक्टर में नहीं है बल्कि पूरा शहर ही इसकी जद में है। टीम ने 5 मई को सेक्टर-2, 4, 11, 12 और 12ए में कार्रवाई की। 6 मई को सेक्टर-6, 8, 9 और 10 में कार्रवाई की। 8 मई को सेक्टर-10 में कार्रवाई की गई। 9 मई को सेक्टर-7, 15, 16, 17, 19, 20 और 21 में कार्रवाई की जानी है। 10 मई को 23, 24, 25 और 26 में कार्रवाई की जानी है। 11 मई को सेक्टर- 27, 28 और 31 में कार्रवाई की जानी निर्धारित है। 12 मई को एमडीसी के सेक्टरों में कार्रवाई के लिए एचएसवीपी टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ की अपील, खुद हटा लें अतिक्रमण
एचएसवीपी के पंचकूला संपदा अधिकारी मानव मलिक ने शहरवासियों से स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर लोग खुद नहीं हटाएंगे तो एचएसवीपी कार्रवाई करेगा। इसमें जो खर्च आएगा वो भी मकान मालिकों से ही वसूला जाएगा। यह राशि लोगों के पानी के बिल के साथ और प्रापर्टी अकाउंट में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed