फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between police and youth who came to buy drugs, accused fled to Mohali after firing

Chandigarh News: नशा खरीदने आए युवकों और पुलिस में मुठभेड़, फायरिंग कर मोहाली भागे आरोपी

Fri, 24 Jan 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and youth who came to buy drugs, accused fled to Mohali after firing
भाग रहे आरोपी।
चंडीगढ़। सेक्टर-38ए में महिला ड्रग्स तस्कर बाला के घर के बाहर वीरवार शाम 7.07 बजे नशा खरीदने आए कार सवार दो युवकों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। युवकों ने पुलिस पर दो गोलियां दागीं लेकिन सिपाही ने किसी तरह जान बचा जवाबी फायरिंग कर आरोपियों का पीछा किया लेकिन मोहाली में घुसने में कामयाब हो गए। इसकी सूचना मिलते ही एसपी मंजीत श्योराण समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर, मोहाली एसएसपी दीपक पारिक ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस और आतंकियों की धमकी के बाद शहर भर में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। इसके बावजूद फायरिंग करते कार भाग निकले। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी श्योराण ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। सेक्टर 39 थाने में तैनात सिपाही प्रदीप बीट बॉक्स इंचार्ज हैं। वह वीरवार शाम को सेक्टर 39 में बाइक पर गश्त कर रहे थे। दूसरी ओर, जिला अपराध प्रकोष्ठ के वरिष्ठ सिपाही दीप चंद एक मुलाजिम के साथ सेक्टर-38 में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर बैठे थे। दीप के साथ मौजूद सिपाही कुछ दूरी पर था। इसी बीच प्रदीप ने देखा कि एक तेज रफ्तार बलेनो कार सेक्टर-39 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी की तरफ आ रही है।
विज्ञापन

ड्रग्स तस्कर बाला के घर के आगे दीप चंद और प्रदीप ने कार सवारों को घेर लिया। बलेनो कार से उतरे एक युवक को दीप ने पकड़ लिया। सिपाही प्रदीप कार चालक को गाड़ी से नीचे उतारने की कोशिश करने लगा तो उसने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। यह देखकर दीप ने पकड़े हुए युवक को आगे कर दिया तभी कार चालक ने प्रदीप पर दो राउंड फायर कर दिया लेकिन वह बच गए। इसके बाद दीप चंद अपनी पिस्टल निकाल आरोपी के पीछे भागे। इस दौरान उनकी ओर से पकड़ा आरोपी भागकर गाड़ी में बैठ गया। दीप ने कार के पास जाकर आरोपी पर फायर किया, लेकिन गोली नहीं चली। जब गोली नहीं चली तो उन्होंने पिस्टल से शीशे पर मारा लेकिन दोनों आरोपी कार में भागने में कामयाब हो गए। दीप ने भागते समय कार की तरफ एक फायर किया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पलसौरा से होकर मोहाली में घुसे आरोपी

वारदात के बाद आरोपी पलसौरा से होकर मोहाली में घुस गए। चंडीगढ़ पुलिस की अलग टीमें आरोपियों की तलाश में मोहाली और लुधियाना में छापेमारी कर रही हैं। कार का नंबर पीबी 10जेजे8591 है। यह कार लुधियाना के गुरु अर्जुन देव नगर निवासी ज्योति वर्मा के नाम पर पंजीकृत है।


गगन की तलाश में लगाया था ट्रैप
जिला अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने नयागांव निवासी गगन की तलाश में सेक्टर-38 में ट्रैप लगा रखा था। पुलिस को सूचना थी कि आरोपी यहां ड्रग्स लेने के लिए आता है। गगन मोहाली के अपहरण मामले में भी वांटेड है लेकिन कार सवारों में गगन नहीं था। न ही दीप और प्रदीप कार सवारों को पहचानते हैं।



पहले भी ड्रग्स लेने आते थे आरोपी

सूत्रों ने बताया कि कार सवार आरोपी पहले भी सेक्टर-38ए में ड्रग्स लेने के लिए आते रहते थे। आरोपी महिला तस्कर बाला के ग्राहक बताए जा रहे हैं। बीते 19 जनवरी को मलोया थाना पुलिस ने बाला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पहले पुलिस ने 18 जनवरी को सेक्टर-38 वेस्ट निवासी अश्वनी कुमार को हेरोइन के पकड़ा था। उसने पूछताछ में खुलासा किया था कि बाला से ड्रग्स खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed