फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   empty packet of beef meet in Engineering College campus, organically

इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में बीफ का खाली पैकेट मिलने पर बवाल

Thu, 26 May 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/जठलाना
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/जठलाना Updated Thu, 26 May 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
empty packet of beef meet in Engineering College campus, organically
इंजीनियरिंग कॉलेज में बीफ का पैकेट मिलने से बवाल - फोटो : amar ujala

ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में मंगलवार की रात बीफ का खाली पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया। इसको लेकर हॉस्टल में रहने वाले जम्मू कश्मीर के दो समुदायों के छात्र गुटों के बीच कहासुनी भी हो गई। कॉलेज मैनेजमेंट से सूचना मिलने पर थाना जठलाना प्रभारी मेहर सिंह पुलिस बल के साथ देर रात कॉलेज कैंपस पहुंचे और बीफ के खाली पैकेट को कब्जे में लेकर छात्रों से इस बारे में पूछताछ की। पुलिस और कॉलेज स्टाफ ने पूरे हॉस्टल की कई घंटे तक तलाशी ली लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने दोनों छात्र गुटों को सुबह प्रशासन और कॉलेज मैनेजमेंट के समक्ष मामला रख समाधान करवाने का आश्वासन देकर शांत किया।

विज्ञापन


बुधवार को डीएसपी अजय राणा, सीपीएस श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल राणा, थाना जठलाना प्रभारी मेहर सिंह, गांव नाचरौन के सरपंच एडवोकेट कर्मसिंह, भाजपा नेता धनपत सैनी, सुखदेव नागल, सुरेंद्र चीमा आदि ने कॉलेज का दौरा किया। डीएसपी अजय राणा ने कॉलेज के छात्रों से शांति बनाने की अपील की और मामले की गहनता से जांच की। प्रशासन व कॉलेज मैनेजमेंट की घंटों की कोशिशों के बाद मामला शांत हुआ। बीफ के खाली पैकेट का मामला उठाने वाले छात्र शीतल शर्मा और सुमन शर्मा ने उनकी जान को खतरे की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विदेशी कंपनी का है बीफ का पैकेट
ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर में पढ़ने वाले किश्तवाड़ (जम्मू) निवासी शीतल शर्मा और सुमन शर्मा ने बताया कि वे कॉलेज के हॉस्टल में रहते हैं। मंगलवार की रात को वह कॉलेज कैंपस में घूम रहे थे। इस दौरान उन्हें वर्कशाप के पास से बीफ का खाली पैकेट पड़ा मिला। डेढ़ किलो के पैकेट के ऊपर बाकलैंड कॉर्न बीफ कंपनी का नाम छपा हुआ था, जो विदेशी कंपनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी आपस में भिड़ चुके हैं जम्मू कश्मीर के विद्यार्थी

empty packet of beef meet in Engineering College campus, organically
इंजीनियरिंग कॉलेज में बीफ पैकेट मिलने पर बवाल - फोटो : amar ujala

शीतल शर्मा और सुमन शर्मा ने बताया कि उन्होंने उस पैकेट को वार्डन सुमेर सिंह और मुख्य सुरक्षा अधिकारी मनफूल सिंह के हवाले किया। पुलिस के अनुसार जिस जगह से बीफ का खाली पैकेट बरामद हुआ, वहां आस पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था।

 

बुधवार को कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज के मुख्य गेट और ग्राउंड के आसपास के हिस्सों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने शुरू किए। कॉलेज के सुरक्षा अधिकारी मनफूल सिंह व वार्डन सुमेर सिंह ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की कॉलेज गेट पर तलाशी ली जाती है। कॉलेज के चेयरमैन एसके जिंदल ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन कड़े कदम उठाएगा। 

रादौर। ग्लोबल इंजीनयिर कॉलेज में पढ़ रहे जम्मू कश्मीर के विद्यार्थी पहले भी आमने-सामने हो चुके हैं। इससे पहले पांच दिसंबर 2014 में भी हॉस्टल की मैस में खाना खाते समय जम्मू क श्मीर के करीब 150 विद्यार्थियों का आपस में झगड़ा हुआ था। दो गुटों के बीच जमकर लाठियों, डंडों का इस्तेमाल हुआ था। मारपीट में लगभग 20 विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब भारी पुलिस बल कई दिनों के लिए कॉलेज कैंपस में तैनात किया गया था। लगभग डेढ़ वर्ष बाद फिर से ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे जम्मू कश्मीर के विद्यार्थी बीफ पैकेट कॉलेज परिसर से बरामद होने पर चर्चा में आए हैं।

मेहर सिंह, थाना प्रभारी, जठलाना ने बताया कि पुलिस ने कॉलेज के हॉस्टल की तलाशी ली। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। बीफ का खाली पैकेट आंधी, तूफान में या किसी पक्षी के माध्यम से भी कॉलेज परिसर में आ सकता है।-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed