फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Empty box arrived in delivery instead of online ordered mobile

ऑनलाइन मंगवाए मोबाइल की जगह डिलीवरी में पहुंचा खाली डिब्बा

Wed, 02 Dec 2020 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Empty box arrived in delivery instead of online ordered mobile
चंडीगढ़। यूटी पुलिस में तैनात एक एएसआई के बेटे को ऑनलाइन साइट से 13 हजार रुपये का मोबाइल मंगवाना महंगा पड़ गया। दरअसल, होम डिलीवरी के दौरान मोबाइल की जगह सिर्फ खाली डिब्बा पहुंचाया गया। पीड़ित ने डिलीवरी ब्वॉय को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मलोया थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस में तैनात मलोया निवासी एएसआई के बेटे अमित ने 22 नवंबर को ऑनलाइन साइट से 13 हजार की कीमत का रियल-मी मोबाइल आर्डर किया था। करीब एक हफ्ते बाद सोमवार देर शाम डिलीवरी ब्वॉय मोबाइल लेकर अमित के घर पहुंचा। इस दौरान 13 हजार रुपये डिलीवरी ब्वॉय को दे दिया गया। मोबाइल का डिब्बा हाथ में पकड़ने पर कुछ संदेह हुआ। डिब्बा काफी हल्का लग रहा था था। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय को वहीं पर रुकवा कर डिब्बे को सामने खुलवाया गया। पैकिंग के खुलते ही पीड़ित दंग रह गया। मोबाइल की जगह सिर्फ खाली डिब्बा पैक था। डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने कुछ भी पता होने से इनकार कर दिया। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय को पकड़कर मलोया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि डिलीवरी ब्ल्यू डार्ट कोरियर के जरिए की गई थी। पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय के मैनेजर को बुलाकर बयान दर्ज किया। पुलिस अब यह पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है कि मोबाइल पैकिंग के दौरान किसी तरफ से गलती हुई है या फिर धोखाधड़ी की गई है। वहीं, अमित का कहना है कि अगर डिलीवरी ब्वॉय वहां से चला गया होता तो कंपनी कभी भी मानने को तैयार न होती कि मोबाइल की जगह सिर्फ उसे डिब्बा डिलीवर किया गया है।
विज्ञापन

जांच पूरी होने पर होगी कार्रवाई
बता दें कि इससे पहले भी इस तरह की कई शिकायतें आ चुकी हैं, जिसमें मोबाइल की जगह या तो साबुन या फिर कुछ और पैकिंग में मिलता है। मामले में साइबर सेल को भी शिकायत दी गई है। इसके बावजूद धोखाधड़ी कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed