फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees will roar in protest rally in Rohtak today.

Chandigarh News: आज रोहतक में आक्रोश रैली में गरजेंगे कर्मचारी

Sat, 03 Feb 2024 07:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Employees will roar in protest rally in Rohtak today.
सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में हो रही रैली
विज्ञापन

चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के कर्मचारी रविवार को रोहतक की नई अनाज मंडी के सामने आक्रोश रैली में गरजेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में हो रही इस रैली के लिए कर्मचारियों ने पूरी ताकत लगा दी है। कर्मचारी नेताओं का दावा है कि रैली में हजारों की संख्या में कर्मचारी हिस्सा लेंगे और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। रैली में सरकारी, अर्ध सरकारी, निगम, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, यूनिवर्सिटीज, पालिका और केंद्रीय परियोजना में काम करने वाले कर्मी और किसान, मजदूर हिस्सा लेंगे।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की टीम व सभी विभागों के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सभी विभागों में संपर्क कर चुकी हैं। शास्त्री ने दावा किया की कर्मचारी आक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली को अन्य राज्य स्तरीय संगठन पेंशन बहाली समिति, डायरेक्टरेट पंचकूला एवं चंडीगढ़ कर्मचारी यूनियन, हरियाणा कर्मचारी महासंघ व सभी विश्वविद्यालयों का भी समर्थन मिल चुका है। संघ की अगुवाई में सभी कर्मचारी संगठन जल्द ही काॅमन मांग पत्र और आंदोलन की योजना बनाएगा।
विज्ञापन


ये हैं मांंगें
रेगुलाइजेशन की नीति बनाने, सभी प्रकार के ठेकों को समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, कौशल रोजगार निगम की समाप्ति, लाखों खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करने, सभी विभागों व वर्गों की वेतन विसंगतियां ठीक करने, आरक्षित श्रेणियां का बैक लॉक पूरा करने, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करने, सरकारी विभागों के निजीकरण को बंद करने, सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार करने, छंटनी किए गए गुरुग्राम के 3480 सफाई कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखे जाने की मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed