{"_id":"624ca61e7041bb27cc283982","slug":"employees-took-out-fury-march-for-increase-in-dc-rate-chandigarh-news-pkl4467707196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी रेट में बढ़ोतरी के लिए कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी रेट में बढ़ोतरी के लिए कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले मंगलवार को कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय को घेरने के लिए रोष मार्च निकाला, लेकिन उन्हें सेक्टर-16 में ही रोक दिया गया। रोके जाने के बाद कोऑर्डिनेशन कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
रोष मार्च निकालने से पहले कर्मचारी सेक्टर-16 के मेंटेनेंस बूथ पर एकत्र हुए। यहां से प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते रोष मार्च निकाला लेकिन सेक्टर-16 के छोटे गोल चक्कर पर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की मुख्य मांग डीसी रेट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी और जूनियर टेक्नीशियन का वेतन लिफ्ट ऑपरेटर और इलेक्ट्रिशियन के बराबर करने की है। कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि एडीसी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि बढ़े हुए डीए के आधार पर ही डीसी रेट में बढ़ोतरी की जाएगी। जूनियर टेक्नीशियन का वेतन भी लिफ्ट ऑपरेटर के बराबर किया जाएगा। मेंटेनेंस बूथ पर कर्मचारियों को कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, चेयरमैन अनिल कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश कुमार और संरक्षक श्याम लाल घावरी ने संबोधित किया। प्रदर्शन में सतिंदर सिंह राकेश कुमार के अलावा सुरेश कुमार, श्याम लाल घावरी, अनिल कुमार, किशोरी लाल, नरेश कुमार, राहुल वैद, चरणजीत सिंह, रघबीर सिंह, जज संधू, संतोष कुमार, रवि चंदर तथा, दलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह, मामराज, लाल सिंह, रामकृष्ण तिवारी, वीर सिंह, छोटे लाल और रती राम आदि शामिल हुए।