फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees protested outside UT Secretariat wearing black clothes to protest against layoffs

छंटनी के विरोध में काले कपड़े पहनकर कर्मचारियों ने यूटी सचिवालय के बाहर किया प्रदर्श्न

Sat, 10 Jul 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Employees protested outside UT Secretariat wearing black clothes to protest against layoffs
चंडीगढ़। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में शुक्रवार को कर्मचारियों ने यूटी सचिवालय के बाहर काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्श्न किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 जुलाई तक कर्मचारियों के रखे जाने की मंजूरी नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन होगा। यह विरोध प्रदर्शन इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन के बैनर तले हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने छंटनी की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन के प्रधान किशोरी लाल ने कहा कि 436 ठेके के कर्मचारियों के दोबारा टेंडर करने की जरूरत है। इसकी मंजूरी जल्द दी जाए। मंजूरी लंबित पड़ा है। उन्होंने कहा कि 30 जून को टेंडर खत्म हो चुका है। ऐसे में कर्मचारियों की नौकरी कभी भी जा सकती है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन तुरंत मंजूरी दे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रशासन के मुख्य अभियंता और सह विशेष सचिव इंजीनियरिंग ने आश्वासन दिया था कि जिन पदों पर कर्मचारी पहले से काम कर रहे हैं उन 327 पदों की मंजूरी दे दी जाएगी, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए छंटनी की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को राकेश कुमार, सतिंदर सिंह, वरिंदर बिष्ट के अलावा यशपाल शर्मा, अवतार सिंह, सुखविंदर सिंह, राम फल, भरत सिंह, जसपाल सिंह, दलजीत सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed