फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees organization of UT administration demanded full UT status to Chandigarh

यूटी प्रशासन के कर्मचारी संगठन ने की चंडीगढ़ को पूर्ण यूटी का दर्जा देने की मांग

Tue, 29 Mar 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Employees organization of UT administration demanded full UT status to Chandigarh
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के करीब 25 हजार कर्मचारियों को केंद्रीय सेवा नियम से जोड़ने के फैसले का यूटी कर्मचारी स्वागत कर रहे हैं। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने भी सोमवार को कहा कि यह कर्मचारियों की पुरानी मांग थी, जिसे केंद्र ने मान लिया है। यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों के संगठनों ने इस फैसले के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है। कुछ संगठनों ने मांग की है कि चंडीगढ़ को अब पूर्ण यूटी का दर्जा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि केंद्रीय सेवा नियम के लागू होने के बाद कर्मचारियों को वेतन वृद्धि आदि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब केंद्र जो भी फैसले लेगा, चंडीगढ़ में तुरंत लागू हो जाएगा। प्रशासन के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय सेवा नियम को चंडीगढ़ में लागू करना कर्मचारियों के हित में है। यह निश्चित रूप से चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करेगा। वर्तमान में सेवा नियम पंजाब और केंद्र का मिश्रण है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी। अब नियम स्पष्ट होंगे, जो कर्मचारियों के लिए अच्छा है। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (डेमोक्रेटिक) के प्रधान डॉ. धर्मेंद्र ने कहा कि यह बहुत बड़ी राहत है। कर्मचारी पिछले काफी समय से केंद्रीय वेतनमान और सर्विस रूल की मांग कर रहे थे। इससे यूटी इंप्लाइज को बहुत फायदा होने वाला है। डॉ. धर्मेंद्र ने चंडीगढ़ प्रशासन और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और साथ ही मांग की कि चंडीगढ़ को पंजाब-हरियाणा से अलग करके पूर्ण यूटी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

फैसले से यूटी प्रशासन के कर्मचारियों में जोश: भाजपा
भाजपा ने फैसले का स्वागत करते हुए अमित शाह को धन्यवाद दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर भट्टी व चंद्रशेखर ने कहा कि इस फैसले से शहर के हजारों कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा। इन कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी, सेवानिवृत्ति की उम्र भी 58 वर्ष से बढ़कर 60 वर्ष हो जाएगी व कई अन्य लाभ भी मिलेंगे। पेंशन और ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी होगी। कहा कि, इस फैसले से शहर के कर्मचारियों में जोश है और वे केंद्रीय गृहमंत्री व केंद्र सरकार के शुक्रगुजार हैं। इस फैसले के बाद विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेताओं से मुलाकात की व प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से गृहमंत्री को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने खुशी जताई
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अश्विनी कुमार और चेयरमैन सुरमुख सिंह ने यूटी कर्मचारियों के लिए केंद्रीय सेवा नियम लागू करने का स्वागत किया है। अश्वनी कुमार ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद सरकार ने कर्मचारियों की बात मानी है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री को धन्यवाद दिया है। कहा कि ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए या फिर उनके लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed