{"_id":"62de97df9c721b173452b7f2","slug":"employees-of-mewat-model-schools-did-not-get-salary-and-appointment-letters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात मॉडल स्कूल: कर्मचारियों को न वेतन मिला न नियुक्ति पत्र, शिक्षा विभाग में सात माह पहले हो चुका समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात मॉडल स्कूल: कर्मचारियों को न वेतन मिला न नियुक्ति पत्र, शिक्षा विभाग में सात माह पहले हो चुका समायोजन
Mon, 25 Jul 2022 06:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Jul 2022 06:51 PM IST
सार
वेतन न मिलने से कर्मचारियों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। हाल ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने दसवीं और बारहवीं के परिणाम जारी किए हैं, उसमें इन स्कूलों ने बेहतरीन परिणाम दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेवात मॉडल स्कूलों का स्कूल शिक्षा विभाग में समायोजन सात महीने पहले हो चुका हैं। कर्मचारियों को चार महीने से वेतन और अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। उनका विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी दो बार निदेशालय में अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा चुके हैं। बजट जारी ना होने के कारण बच्चे मिड-डे मील सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन
प्रबंधन को स्कूल चलाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने इस पर नाराजगी जताते हुए वेतन का भुगतान करने और नियुक्ति पत्र जारी कर कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की है। मेवात मॉडल स्कूल्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विजेंद्र सिंह व महासचिव कमरुद्दीन ने बताया कि समायोजन की अधिसूचना के सात महीने बाद भी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
वेतन न मिलने से कर्मचारियों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। हाल ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने दसवीं और बारहवीं के परिणाम जारी किए हैं, उसमें इन स्कूलों ने बेहतरीन परिणाम दिए हैं। विजेंद्र सिंह ने कहा कि निदेशक स्कूल शिक्षा को वेतन न मिलने, नियुक्ति पत्र जारी न करने और एसोसिएशन की लंबित मांगों पर वार्ता का समय देने के लिए कई बार पत्र लिखा है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
जल्दी नियुक्त पत्र और वेतन जारी न करने पर स्कूलों को ताला लगा कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले होने वाले आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी। कमरुद्दीन ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ने अभी चार माह पहले मेवात मॉडल स्कूलों में कार्यरत चालकों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं, जिसमें कर्मचारियों पर मेडिकल और प्रोबेशन जैसी शर्त लगा दी गई। यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है, क्योंकि शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी शुरू में ही मेवात मॉडल स्कूल्स सोसायटी की हिदायतों अनुसार मेडिकल और प्रोबेशन जैसी प्रक्रिया से गुजर चुके हैं।