फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees' issues raised in Sawa meeting, respect for retired employees

Chandigarh News: सावा की मीटिंग में उठे कर्मचारियों के मुद्दे, सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान

Mon, 23 Mar 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Employees' issues raised in Sawa meeting, respect for retired employees
चंडीगढ़। एससी/एसटी एसबीआई एम्प्लाइज एसोसिएशन (सावा) की ओर से सेक्टर-43 में जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन ने सेवानिवृत्ति समारोह भी आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 300 सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें सब-स्टाफ से लेकर वरिष्ठ प्रबंधन स्तर तक के अधिकारी शामिल रहे। बड़ी संख्या में उपस्थिति ने संगठन की एकता और प्रतिबद्धता को दर्शाया।
विज्ञापन

मीटिंग के दौरान एससी/एसटी कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी मामलों को कानूनी और संवैधानिक मंचों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। सावा के महासचिव बृज लाल ने अपने संबोधन में प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी और सदस्यों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने एकता, जागरूकता और सामूहिक शक्ति के महत्व पर जोर देते हुए आश्वासन दिया कि सावा अन्य यूनियनों और संगठनों के साथ समन्वय बनाकर साझा औद्योगिक मुद्दों पर काम करता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि एससी/एसटी समुदाय के हितों और अधिकारों की रक्षा बिना किसी समझौते की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सावा के मुख्य समन्वयक दर्शन सिंह परोचा और सीईसी सदस्य सुलेख चंद के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित कर उनके योगदान और सेवाओं को सराहा गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, निशान लाल, टिक्का राम, करम चंद, अमरजीत सिंह, हरविंदर कौर, रीना, रेखा सयाल, कमलजीत कौर, बीके सुमन, विकेश कुमार, गोपाल भट्टी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed