फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees in Haryana will get April salary on time

हरियाणा: कर्मचारियों को समय से मिलेगा अप्रैल माह का वेतन, सैकड़ों अनुबंध कर्मियों की छंटनी जारी

Thu, 30 Apr 2020 09:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Apr 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Employees in Haryana will get April salary on time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

हरियाणा के कर्मचारियों को अप्रैल महीने का वेतन समय पर मिलेगा। सरकार किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रोकेगी। वेतन रोकने की अफवाहों पर वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन देंगे। किसी अटकल पर विश्वास न करें। सभी विभागों को पूर्व की भांति वेतन जारी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। कोरोना के कारण बीते महीने कुछ दिक्कत आई थी लेकिन इस बार नहीं आएगी। 

विज्ञापन


गुरुवार को हरियाणा सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है। यह बैठक साढ़े तीन बजे से सीएम निवास पर शुरू होगी। जो मंत्री चंडीगढ़ में मौजूद नहीं हैं, वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग में हिस्सा लेंगे। मुख्य सचिव कार्यालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। बैठक में अनेक अहम निर्णय कोरोना के मद्देनजर होंगे। 
विज्ञापन


मंत्रिमंडल बैठक से पहले सर्वदलीय बैठक होगी। दोपहर 12 बजे सीएम मनोहर लाल विपक्षी दलों के नेताओं से कोरोना संकट पर चर्चा करेंगे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, इनेलो नेता अभय चौटाला व जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह इत्यादि शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी महकमों से सैकड़ों अनुबंध कर्मचारियों की छंटनी

हरियाणा के सरकारी महकमों ने लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर अनुबंध कर्मियों की छंटनी कर दी है। नौकरी से निकाले गए कच्चे कर्मचारी काफी समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे। निजी कारखानों व कंपनियों के कर्मचारियों का रोजगार बचाना तो दूर सरकार अपने कर्मचारियों की नौकरी ही सुरक्षित नहीं रख पा रही है। लॉकडाउन लंबा खिंचा तो महकमे और कच्चे कर्मचारियों को भी निकाल सकते हैं।

अभी तक मीरपुर यूनिवर्सिटी से 84 सहायक प्रोफेसर व 8 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, शिक्षा विभाग से 202 वोकेशनल टीचर, नगर निगम सोनीपत से 180 सफाई कर्मचारी, विद्युत प्रसारण निगम से 54 व उत्पादन निगम से 10 कर्मचारी निकाले जा चुके हैं। सैकड़ों फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के अलावा पालिका व परिषदों में भी सफाई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में भी मामला आ चुका है। सीएम कार्यालय ने सभी विभागों, बोर्ड, निगमों व अन्य संस्थानों से लॉकडाउन के दौरान निकाले गए कर्मचारियों की सूचना मांगी है। मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने सीएम के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी यह मामला उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed