फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees five days bowl officials different departments made employees aware

कर्मचारी पांच दिन तक कटोरा लेकर मांगेंगे भीख, पदाधिकारियों ने अलग-अलग विभागों में जाकर कर्मचारियों को किया जागरूक

Fri, 14 Aug 2020 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Employees five days bowl officials different departments made employees aware
चंडीगढ़। डीसी रेट जल्दी नहीं बढ़ाया तो कर्मचारी हाथों में कटोरा पकड़कर 17 से 21 अगस्त तक भीख मांगेंगे। विरोध में भीख मांगने का अनोखा प्रदर्शन ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के बैनर तले होगा।
विज्ञापन

पांच दिन तक कर्मचारी विभिन्न कार्यालयों में लंच के समय में भीख मांगेंगे। भीख मांगने से मिलने वाली राशि कमेटी फंड में जमा होगी। इस फंड को आउटसोर्स वर्करों के कल्याण पर खर्च किया जाएगा। धारा 144 लगे होने के कारण एक समय में चार कर्मचारी ही भीख मांग सकते हैं।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने वीरवार को भीख मांगने के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अलग-अलग विभागों में जाकर कर्मचारियों को जागरूक किया। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। प्रशासन इसे तुरंत माने। अश्वनी कुमार ने प्रशासन से अपील की है कि आउटसोर्सिंग वर्कर्स का डीसी रेट बढ़ाया जाए। यह 1 अप्रैल से बकाया है। खर्च कम करने के नाम पर डीसी रेट नहीं बढ़ाया जा रहा है। यह शोषण है। कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अश्वनी कुमार ने कहा कि डीसी रेट नहीं बढ़ाया जा रहा है, इसलिए कर्मचारी नेता हाथों में कटोरा लेकर 17 अगस्त से भीख मांगना शुरू करेंगे। भीख मांगने का क्रम पांच दिनों तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीख मांगने का यह है कार्यक्रम
अश्वनी कुमार ने कहा कि कर्मचारी कटोरा पकड़कर भीख मांगेंगे। भीख मांगने का कार्यक्रम 17 से 21 अगस्त तक रोष स्वरूप चलेगा।
17 अगस्त को यूटी सचिवालय सेक्टर 9 में।
18 अगस्त को एडिशनल डीलक्स बिल्डिंग सेक्टर 9 में।
19 अगस्त को एमसी बिल्डिंग सेक्टर 17 में।
20 अगस्त को एमसी सब आफिस मनीमाजरा में।
21 अगस्त को डीसी आफिस सेक्टर 17 में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed