फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees demonstrated in support of their demands and also raised slogans.

Chandigarh News: कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन, नारेबाजी भी

Thu, 13 Nov 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated in support of their demands and also raised slogans.
चंडीगढ़। सेक्टर 17 के नगर निगम कार्यालय के बाहर बुधवार को फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आह्वान पर नगर निगम और प्रशासन के कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरने में निगम के बागवानी, रोड़, इलेक्टि्रकल, पब्लिक हेल्थ, एमसी मनीमाजरा, कजौली वाटर वर्क्स, सौलिड वेस्ट, बिजली, स्वास्थ, ट्रांसपोर्ट, समाज कल्याण विभाग, आईसीसी डब्लयू, आंगनवाड़ी, सेक्टर-16 हॉस्पिटल की यूनियन तथा सफाई कर्मचारी आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए। धरने में महिला कर्मचारी भी काफी संख्या में उपस्थित रहीं। धरने के दौरान चंडीगढ़ के मुख्य सचिव तथा नगर निगम आयुक्त के नाम अलग अलग ज्ञापन दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी रेट का एरियर का भुगतान जल्द करने इलेक्ट्रीशियन, हार्टिकल्चर सुपरवाइजर, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर तथा कजौली वाटर वर्क्स के कर्मचारियों की डीसी रेट संशोधन करने, वेतन का भुगतान 7 तारीख से पहले करने, रिटायर कर्मचारियों को पेंशन सहित सभी बकाया शीघ्र देने, रह गए डेलीवेज कर्मचारियों को पक्का करने, कर्मचारियों को वर्दी भत्ता, रेनकोट, गमबूट शीघ्र देने, बायोमैट्रिक मशीन से हाजरी लगाने में आ रही दिक्कतों का समाधान करने तथा फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों का पहचान पत्र बनाने बारे में चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना को फेडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र कटोच ने अध्यक्षता की। इस मौके कर्मचारी नेताओं में गोपाल दत्त जोशी, बिहारी लाल हरकेश चंद सहित अन्य नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारियों ने यह मांग भी की कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू कर सभी यूटी, एम सी कर्मचारियों को बोनस, 10 साल पूरे कर चुके सभी डेलीवेज, कांट्रैक्ट, आउटसोर्स व अन्य अस्थाई कर्मियों को पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed