फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Employees climbed on water tank in Amritsar of Punjab

Punjab News: अमृतसर में कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े, तीन महीने से नहीं मिला वेतन

Mon, 12 Dec 2022 09:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/नंगल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Dec 2022 09:05 PM IST
सार

जल आपूर्ति विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को नीचे उतरने के लिए मनाया और भरोसा दिलाया कि उनके वेतन व अन्य मांगों के संबंध में मांगपत्र सरकार को भेजेंगे ताकि उनका जल्द से जल्द वेतन जारी हो सके।

विज्ञापन
Employees climbed on water tank in Amritsar of Punjab
पानी की टंकी पर चढ़े कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वेतन नहीं मिलने से नाराज जल आपूर्ति विभाग के कर्मचारी सोमवार को सिविल अस्पताल के अंदर बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। इन कर्मचारियों ने टंकी पर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी मुताबिक अमृतसर ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में जल आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला। कई कर्मचारियों को कर्ज की किश्त और बच्चों की स्कूल फीस अदा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज कर्मचारी सोमवार को सिविल अस्पताल के अंदर पानी की टंकी पर चढ़ गए। 

विज्ञापन


जल आपूर्ति विभाग के रोष प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने की जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी। वेतन ही नहीं बल्कि कर्मियों की अन्य मांगों को लेकर पंजाब सरकार के साथ कई बार बैठक हुई लेकिन उनका अभी तक कोई हल नहीं निकाला गया। उन्होंने बताया कि आज मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। जल आपूर्ति विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर उन्हें नीचे उतरने के लिए मनाया और भरोसा दिलाया कि उनके वेतन व अन्य मांगों के संबंध में मांगपत्र सरकार को भेजेंगे ताकि उनका जल्द से जल्द वेतन जारी हो सके।
विज्ञापन


टंकी पर चढ़े आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
उधर, नंगल में भी जल आपूर्ति विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया और कुछ कर्मचारी कोटला में पानी की टंकी पर चढ़ प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इन कर्मचारियों ने प्रदेश की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पर अपने वादों से पीछे हटने का आरोप लगाया और कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों को पहल के आधार पर हल करने का वादा किया था लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मियों ने कहा कि न तो उन्हें दो वर्ष का एरियर जारी हो रहा है और न ही श्रम फैक्टरी एक्ट 1948 के तहत 25 हजार 110 रुपये वेतन दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed