{"_id":"062ee8893b9f7fd26c8065373a4b3ab1","slug":"employee-will-struggle-against-announcment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाजिम संघर्ष कमेटी ने किया संघर्ष का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाजिम संघर्ष कमेटी ने किया संघर्ष का ऐलान
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Nov 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाजिम संघर्ष कमेटी की जिला इकाई की मीटिंग में संघर्ष का प्रोग्राम तैयार किया गया।
विज्ञापन
पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के प्रेस सचिव हरनेक मावी ने बताया कि सुखदेव सैनी की प्रधानगी में हुई मीटिंग में पहले पदाधिकारियों का चयन हुआ।
जिसमें नारायण दत्त तिवारी और सुरजीत सिंह को कंवीनर चुना गया। कार्यकारिणी मेंबरों में जसमेर सिंह, मनजीत सिंह, मीना, करमा पुरी, जगदेव सिंह, मलकीत सिंह, मंगत राम, लज्जा राम सैनी शामिल हैं।
मीटिंग में फैसला किया गया कि तीन दिसंबर को डिप्टी कमिश्नर को मांगपत्र दिया जाएगा। बारह दिसंबर को संगठन आल इंडिया गवर्नमेंट इंप्लाइज, सर्विसेज फेडरेशन द्वारा संसद पर दिए जा रहे धरने में शामिल होगा।
विज्ञापन
18 दिसंबर को डीसी दफ्तर पर धरना दिया जाएगा। इस मौके स्वरन सिंह, शमशेर सिंह, गुरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, जनक सिंह, परमजीत सिंह, प्रेम कुमार, सरदूल सिंह भी थे।
विज्ञापन