{"_id":"513db7bb3e850aff46627b0304a3a9c6","slug":"employee-co-ordination-commette-on-9-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी तालमेल कमेटी की बैठक 9 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी तालमेल कमेटी की बैठक 9 को
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Feb 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी की बैठक 9 फरवरी को श्रीराम ट्रस्ट बारात घर, रोहतक में होगी। इसमें सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और प्रदेश कर्मचारी महासंघ और विभागीय संगठनों के खंड से लेकर राज्यस्तर तक के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इस बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा 21 से 23 जनवरी को की गई 72 घंटे की हड़ताल और उसके बाद 24 जनवरी को मुख्य सचिव हरियाणा की अध्यक्षता में हुई बैठक तथा सरकार द्वारा गठित कमेटियों के साथ हुई मीटिंग में सरकार व कमेटियों द्वारा अपनाए गए रवैये की समीक्षा करके आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य धर्मबीर सिंह फौैगाट, राजसिंह दहिया, अमर सिंह यादव व सुभाष लांबा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा 72 घंटे की हड़ताल में प्रकट किए गए आक्रोश को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों का शीघ्र समाधान करने की बजाय उनको लंबा खींचती हुई नजर आ रही है। इससे कर्मचारियों में सरकार के रवैये से रोष पैदा हो रहा है।