फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Empire Store parking will be safe and clean.

Chandigarh News: एम्पायर स्टोर पार्किंग होगी सुरक्षित-साफ

Fri, 04 Sep 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Empire Store parking will be safe and clean.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 के एम्पायर स्टोर के सामने पेड पार्किंग में अब सुरक्षा, सफाई और सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर डॉक्टर इंद्रजीत ने वीरवार को पार्किंग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग को साफ-सुथरा, सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन रोड डिवीजन नंबर-2 और 3, एसडीओ पार्किंग और संबंधित जेई मौजूद रहे। ज्वाइंट कमिश्नर ने साइन बोर्ड, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अनावश्यक अवरोध हटाने और दिव्यांगों के लिए निर्धारित स्लॉट खाली रखने को भी कहा।
खुले मैनहोल और टूटे कवर होंगे ठीक
पार्किंग की ड्रेनेज व्यवस्था में मिली खामियों पर पब्लिक हेल्थ विंग को मौके पर निर्देश दिए गए। खराब मैनहोल और टूटे रोड-गली कवर तत्काल ठीक करने को कहा गया, ताकि वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए हादसे का खतरा न रहे। जरूरी ब्यूटीफिकेशन और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

ऑटो-टैक्सी स्टैंड की होगी मार्किंग
पार्किंग में ऑटो और टैक्सी के लिए निर्धारित जगह की स्पष्ट मार्किंग होगी। पर्याप्त डस्टबिन लगाने और नियमित सफाई के साथ आसपास के पेड़ों की प्रूनिंग की जिम्मेदारी हॉर्टिकल्चर विंग को दी गई है। अधिकारियों को तय समय में कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed